Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today, 11 June 2024: सोने और चांदी के वायदा भाव में उतार-चढ़ाव जारी, , जानिए आज 11 जून 2024 के सोने-चांदी ताजा के रेट

Gold Silver Price Today, 11 June 2024: 11 जून 2024 को देश में सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,810 रुपये रही।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today, 11 June 2024: 11 जून 2024 को देश में सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,810 रुपये रही। मुंबई में यह कीमत 71,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। हालांकि, चांदी की रिटेल कीमत में 400 रुपये की बढ़त हुई, जिससे यह 91,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव।

दिल्ली में आज का सोना भाव

  • 22 कैरेट: 65,840 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 71,810 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में आज का सोना भाव

  • 22 कैरेट: 65,890 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 71,660 रुपये प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में आज का सोना भाव

  • 22 कैरेट: 65,740 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 71,710 रुपये प्रति 10 ग्राम

अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)

  • चेन्नई 66,290 72,320
  • कोलकाता 65,690 71,660
  • गुरुग्राम 65,840 71,810
  • लखनऊ 65,840 71,810
  • बेंगलुरु 65,680 71,660
  • जयपुर 65,840 71,810
  • पटना 65,740 71,710
  • भुवनेश्वर 65,690 71,660
  • हैदराबाद 65,690 71,660

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story