Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 11 January 2024: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Price Today 11 January 2024: सोने के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। शनिवार 11 जनवरी 2025 को 22 कैरेट सोना 73,000 रुपये के पार रहा। 24 कैरेट सोने का भाव 79,600 रुपये के आसपास बना हुआ है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 11 January 2024: सोने के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। शनिवार 11 जनवरी 2025 को 22 कैरेट सोना 73,000 रुपये के पार रहा। 24 कैरेट सोने का भाव 79,600 रुपये के आसपास बना हुआ है। नए साल की शुरुआत से ही सोने के भाव में तेजी बनी हुई है। अब देखना होगा कि सोना जल्द नए पीक पर कब तक पहुंचेगा। चेक करें आज दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में क्या रहा सोने का भाव। शादी के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और देश में निवेशकों की बढ़ती रुचि ने भी सोने को महंगा कर दिया है। लोग आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।

रुपये की कमजोरी भी सोने की कीमतों में इजाफा कर रही है। आने वाले दिनों में अमेरिका के आर्थिक आंकड़े, जैसे बेरोजगारी दर और पीएमआई रिपोर्ट, भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। फिलहाल, सोने में निवेश करने वालों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।

11 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 73,000 79,620
  • नोएडा 73,000 79,620
  • गाजियाबाद 73,000 79,620
  • जयपुर 73,000 79,620
  • गुड़गांव 73,000 79,620
  • लखनऊ 73,000 79,620
  • मुंबई 72,850 79,470
  • कोलकाता 72,850 79,470
  • पटना 72,900 79,520
  • अहमदाबाद 72,900 79,520
  • भुवनेश्वर 72,850 79,470
  • बेंगलुरु 72,850 79,470

11 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 93,500 रुपये पर है। इसमें 1,000 रुपये की तेजी रही।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story