Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 11 December: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें 24K, 18K, 22K सोने का लेटेस्ट दाम

Gold-Silver Price Today 11 December: सोने के दाम में लगातार तेजी का दौर जारी है। आज बुधवार 11 दिसंबर 2024 को सोने के भाव में तेजी आई। 10 ग्राम सोने का भाव 1,000 रुपये तक महंगा हुआ है। देश में 22 कैरेट सोने का भाव 78,100 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 78,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 11 December: सोने के दाम में लगातार तेजी का दौर जारी है। आज बुधवार 11 दिसंबर 2024 को सोने के भाव में तेजी आई। 10 ग्राम सोने का भाव 1,000 रुपये तक महंगा हुआ है। देश में 22 कैरेट सोने का भाव 78,100 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 78,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में आज क्या रहा सोने का भाव। देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में चांदी के भाव में 4,500 रुपये की तेजी आई है। कल चांदी का भाव 92,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

11 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 72,220 78,750
  • नोएडा 72,220 78,750
  • गाजियाबाद 72,220 78,750
  • जयपुर 72,220 78,750
  • गुड़गांव 72,220 78,750
  • लखनऊ 72,220 78,750
  • मुंबई 72,050 78,600
  • कोलकाता 72,050 78,600
  • पटना 72,100 78,650
  • अहमदाबाद 72,100 78,650
  • भुवनेश्वर 72,050 78,600
  • बेंगलुरु 72,050 78,600

एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,000 रुपये पर ही कारोबार कर रहा है। कल बुधवार को भी चांदी का भाव 91,000 रुपये पर था। अगर आपके घर में शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें सोने-चांदी का भाव क्या आपके शहर में किस भाव में कारोबार कर रहा है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story