Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 10 January 2024: सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका, बदले सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है सोना-चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 10 January 2024: सोना और चांदी के आम खरीदारों के लिए मंगलवार का दिन कुछ खास नहीं रहा और लोगों को महंगाई का झटका लगा.

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 10 January 2024: सोना और चांदी के आम खरीदारों के लिए मंगलवार का दिन कुछ खास नहीं रहा और लोगों को महंगाई का झटका लगा. लगातार चार दिनों तक सस्ता होने के बाद मंगलवार सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी गई. शादी-ब्याह के सीजन के शुरू से पहले सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी से इसके खरीदार थोड़े निराश नजर आ रहे हैं.

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना 223 रुपये महंगा होकर 62,415 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले सोमवार को सोना 348 रुपये सस्ता होकर 62,192 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई. मंगलवार को चांदी 454 रुपये की तेजी के साथ 71,840 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. वहीं इससे पहले सोमवार को चांदी 164 रुपये सस्ता होकर 71,386 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 62,415 रुपये, 23 कैरेट 62,165 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,172 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,811 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,513 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

इस तेजी के बावजूद मंगलवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 1,187 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 5,094 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story