Gold Rate Today, 1 June 2025: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! सस्ता हुआ सोना, जानिए आपके शहर में आज का लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today, 1 June 2025: दिल्ली समेत देश के 10 प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज का 22 और 24 कैरेट सोने व चांदी का रेट।

Gold Rate Today, 1 June 2025: जून की शुरुआत सोना खरीदने वालों के लिए राहत लेकर आई है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹770 की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे राजधानी दिल्ली में सोने का दाम ₹97,460 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹700 कम होकर ₹89,350 पर पहुंच गई है।
शहरवार गोल्ड रेट – 1 जून 2025
शहर 22 कैरेट (₹/10gm) 24 कैरेट (₹/10gm)
- दिल्ली ₹89,350 ₹97,460
- मुंबई ₹89,200 ₹97,310
- कोलकाता ₹89,200 ₹97,310
- चेन्नई ₹89,200 ₹97,310
- जयपुर ₹89,350 ₹97,460
- लखनऊ ₹89,350 ₹97,460
- चंडीगढ़ ₹89,350 ₹97,460
- हैदराबाद ₹89,200 ₹97,310
- अहमदाबाद ₹89,250 ₹97,360
- भोपाल ₹89,250 ₹97,360
चांदी की कीमतों बदलाव जारी
चांदी की कीमतों में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन 1 जून को दिल्ली में चांदी ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
- दिल्ली: ₹1,00,000 प्रति किलो (30 और 31 मई को भी यही रेट)
- इंदौर: ₹97,600 प्रति किलो (31 मई को ₹400 की गिरावट)
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।