Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें 1 अप्रैल को 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today: 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत 1.49 लाख रुपये के पार पहुंच गई है। ट्रंप के ईरान युद्ध पर बयान और 10 शहरों के लेटेस्ट रेट्स पढ़ें।

Gold Price 3 March: खरीदारों के लिए खुशखबरी! होली से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें आपके शहर में आज का रेट
X

फोटो: NPG News

By Ragib Asim

नई दिल्ली 1 अप्रैल 2026। 1 अप्रैल 2026 से देश में नए वित्त वर्ष (Financial Year 2026-27) की शुरुआत हो गई है। वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन सर्राफा बाजार (Bullion Market) से आम आदमी और निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। देश में शादी-विवाह के आगामी सीजन, रुपये की कमजोरी और ग्लोबल मार्केट में आई तेजी के चलते राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) का भाव 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 4,652.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, खत्म होगा ईरान युद्ध?

सोने की कीमतों में इस भारी उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका ने अपने सैन्य लक्ष्यों को काफी हद तक पूरा कर लिया है और वह अब इस क्षेत्र से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक ईरान के साथ चल रहा यह युद्ध (Iran War) अगले दो से तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने के इस संकेत का सीधा असर ग्लोबल कमोडिटी मार्केट पर पड़ रहा है।

पिछले महीने आई थी भारी गिरावट

मार्च का महीना सोने-चांदी के खरीदारों के लिए काफी राहत भरा रहा था। 2 मार्च से 30 मार्च 2026 के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 21,300 रुपये (करीब 12.3 प्रतिशत) की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इसी तरह चांदी भी 63,000 रुपये (21 परसेंट) तक नीचे आ गई थी। लेकिन अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मार्केट ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

ढाई लाख के पार पहुंची चांदी

सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Rate Today) की चमक भी बढ़ गई है। 1 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74.64 डॉलर प्रति औंस है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में चांदी ने इतिहास रचते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर लिया था जिससे मौजूदा कीमत अभी भी काफी कम है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story