Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 09 February 2024: सोना-चांदी के दाम में आई गिरावट, जानें क्या है सोना-चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 09 February 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में आज मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. बाजार खुलते ही जहां चांदी की कीमतों में मामूली उछाल देखने को मिला तो वहीं सोने के दाम स्थिर रहे.

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 09 February 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में आज मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. बाजार खुलते ही जहां चांदी की कीमतों में मामूली उछाल देखने को मिला तो वहीं सोने के दाम स्थिर रहे. हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद सोने की कीमतों में 30 रुपये की मामूली गिरावट आई. इसके बाद 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत गिरकर 57,283 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई. जबकि 24 कैरेट वाले सोने का भाव 62,490 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी की कीमत 90 रुपये चढ़कर 71,180 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गईं. देश के अन्य शहरों में भी दोनों धातुओं की कीमतों में इसी प्रकार का असर देखने को मिल रहा है.

अगर बात करें विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स की तो यहां दोनों धातुओं की कीमतों में मामूली सुधार बना हुआ है. यहां सोने 0.06 प्रतिशत यानी 1.20 डॉलर की बढ़त के साथ 2,049.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 0.28 फीसदी यानी 0.06 डॉलर चढ़कर 22.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं. जबकि भारतीय बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने 0.04 फीसदी यानी 23 रुपये की गिरावट के साथ 62,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. तो वहीं चांदी 0.11 प्रतिशत यानी 78 रुपये चढ़कर 70,915 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेंड कर रही है.

राजधानी दिल्ली में सोने के भाव गिरावट के साथ तो चांदी बढ़त के साथ कारोबार कर रही है. आज यहां सोना 10 रुपये सस्ता हुआ है तो चांदी 160 रुपये महंगी हुई है. इसके बाद 22 कैरेट वाले सोने का भाव 57,099 और 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 62,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है. वहीं चांदी की कीमत यहां 71,000 रुपये प्रति किग्रा हो गई हैं. मुंबई में सोना 10 रुपये गिरा है तो चांदी 160 रुपये महंगी हुई है.

अब यहां 22 कैरेट वाला गोल्ड 57,200 और 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 62,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है. जबकि चांदी का भाव 71,120 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है. कोलकाता में सोना (22 कैरेट) 57,127 तो 24 कैरेट गोल्ड 62,320 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है. जबकि चांदी 71,030 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रही है. चेन्नई में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 57,356 तो 24 कैरेट वाले सोने का भाव 62,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी की कीमत 71,290 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story