Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 09 October 2024: सोना-चांदी के दाम में हुआ बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Gold-Silver Price Today 09 October 2024: आज, 9 अक्टूबर 2024 को भारत में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, गिरावट मामूली है लेकिन कल के बंद भाव के मुकाबले आज सोने का दाम थोड़ा कम हुआ है।

Gold-Silver Rate Today 25 June 2024: आज का सोना और चांदी का भाव, जानें अपने शहर के ताजा रेट (25 जून 2024)
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 09 October 2024: आज, 9 अक्टूबर 2024 को भारत में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, गिरावट मामूली है लेकिन कल के बंद भाव के मुकाबले आज सोने का दाम थोड़ा कम हुआ है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में यह कमी कई शहरों में देखने को मिली है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना अब लगभग ₹70,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है, जबकि दिल्ली, नोएडा, और जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹77,500 प्रति 10 ग्राम के करीब है।

चांदी का ताजा भाव

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। आज चांदी का भाव ₹95,900 प्रति किलोग्राम हो गया है, जो कल से ₹1,000 कम है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली तक चांदी की कीमत ₹1 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है, इसलिए निवेशकों के लिए यह गिरावट अहम मानी जा रही है।

नोएडा, गाजियाबाद और जयपुर में सोने का रेट

नोएडा, गाजियाबाद और जयपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,590 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का दाम ₹71,140 प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ में भी यही दाम दर्ज किए गए हैं।

मुंबई और कोलकाता में सोने का ताजा भाव

मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,440 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹70,990 प्रति 10 ग्राम पर है। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

9 अक्टूबर 2024 को प्रमुख शहरों में सोने के रेट

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 71,140 77,590
  • मुंबई 70,990 77,440
  • अहमदाबाद 71,040 77,490
  • चेन्नई 70,990 77,440
  • कोलकाता 70,990 77,440
  • जयपुर 71,140 77,590
  • लखनऊ 71,140 77,590
  • बेंगलुरु 70,990 77,440
  • पटना 71,040 77,490

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण

वैश्विक बाजारों में मंदी और स्टॉकिस्टों की ताजा बिकवाली के कारण सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिल्ली में सोना ₹400 की गिरावट के साथ ₹78,300 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था, जबकि चांदी ₹94,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story