Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 08 October 2024: सोना-चांदी के दाम में हुआ बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Gold-Silver Price Today 08 October 2024: अगर आप नवरात्रि के छठे दिन सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज 8 अक्टूबर 2024 की ताजा कीमतों पर एक नज़र डाल लें। आज सोने के दाम स्थिर हैं, लेकिन चांदी के दामों में 1,000 रुपये की गिरावट आई है।

Gold-Silver Price Today 08 October 2024: सोना-चांदी के दाम में हुआ बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 08 October 2024: अगर आप नवरात्रि के छठे दिन सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज 8 अक्टूबर 2024 की ताजा कीमतों पर एक नज़र डाल लें। आज सोने के दाम स्थिर हैं, लेकिन चांदी के दामों में 1,000 रुपये की गिरावट आई है। सोने की कीमतें 77,000 रुपये के आसपास और चांदी की कीमतें 96,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई हैं।

आज के सोने और चांदी के ताजा भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹71,150 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,600 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹58,220 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹96,000 प्रति किलो

अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें

18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: ₹58,220
  • मुंबई और कोलकाता: ₹58,090
  • भोपाल और इंदौर: ₹58,130
  • चेन्नई: ₹58,700

22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)

  • भोपाल और इंदौर: ₹71,050
  • दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹71,150
  • मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल: ₹71,000
  • 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)
  • दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹77,600
  • भोपाल और इंदौर: ₹77,500
  • मुंबई, केरल, हैदराबाद, चेन्नई: ₹77,450
  • चांदी की ताजा कीमतें (प्रति किलो):
  • दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ: ₹96,000
  • चेन्नई, हैदराबाद, केरल: ₹1,02,000
  • भोपाल और इंदौर: ₹96,000

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story