Gold-Silver Price Today 08 MAy 2025: सोने की कीमतों में लगी आग! जानिए आपके शहर में आज का ताजा रेट!
Gold-Silver Price Today 08 MAy 2025: आज 8 मई 2025 में मामूली तेजी आई। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और इंटरनेशनल मार्केट में सोने के बढ़ते रेट के कारण सोने क भाव में तेजी आ रही है। कल सोने के भाव में 1000 रुपये की तेजी आई। एक समय कल गोल्ड 1,00,00 रुपये के ऊपर आ गया था लेकिन फिर करेक्शन आ गया है।

Gold-Silver Price Today 08 MAy 2025: आज 8 मई 2025 में मामूली तेजी आई। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और इंटरनेशनल मार्केट में सोने के बढ़ते रेट के कारण सोने क भाव में तेजी आ रही है। कल सोने के भाव में 1000 रुपये की तेजी आई। एक समय कल गोल्ड 1,00,00 रुपये के ऊपर आ गया था लेकिन फिर करेक्शन आ गया है। आज सुबह गुरुवार 8 मई को सोने के भाव में मामूली तेजी आई। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 99,100 रुपये और 22 कैरेट के दाम 90,900 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार 8 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 90,910 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,760 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 90,910 99,160
- चेन्नई 90,760 99,010
- मुंबई 90,760 99,010
- कोलकाता 90,760 99,010
- जयपुर 90,910 99,160
- नोएडा 90,910 99,160
- गाजियाबाद 90,910 99,160
- लखनऊ 90,910 99,160
- बंगलुरु 90,760 99,010
- पटना 90,760 99,010
चांदी का रेट
गुरुवार 8 मई 2025 को चांदी का भाव 99,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की तुलना में चांदी में आज तेजी आई है।
क्यों महंगा हो रहा है सोना
सोने की कीमतों में तेजी आने के पीछे कई बड़े कारण हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी दवाओं और फिल्मों पर भारी टैक्स लगाने की बात कही है, जिससे दुनिया भर में व्यापार को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे माहौल में निवेशक अक्सर सुरक्षित विकल्प चुनते हैं और सोना उन्हें सबसे सुरक्षित लगता है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव भी सोने की मांग को बढ़ा रहे हैं। डॉलर की कमजोरी भी एक बड़ा कारण है, क्योंकि जब डॉलर कमजोर होता है तो सोने में निवेश ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।