Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 07 September 2024: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 07 September 2024: शनिवार 7 सितंबर को देश में सोने की कीमत में इजाफा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 73,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 07 September 2024: शनिवार 7 सितंबर को देश में सोने की कीमत में इजाफा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 73,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। आर्थिक राजधानी मुंबई और चेन्नई, कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 73,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो इसका भाव भी बढ़कर 87,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत किस हाई पर है, आइए जानते हैं...

दिल्ली और गुरुग्राम में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,210 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,260 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जयपुर और लखनऊ में आज का भाव

जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 67,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में आज सोने का भाव

कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 73,320 रुपये पर है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 67,210 रुपये पर है।

पटना में आज का भाव

पटना में 24 कैरेट सोना 73,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

भुवनेश्वर और हैदराबाद में आज का भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 73,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 67,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

सोना लगाएगा बड़ी छलांग

उम्मीद जताई जा रही है कि फेस्टिव सीजन में सोने का भाव 76000 रुपये के पार जा सकता है और दिवाली पर यह नए पीक पर पहुंच सकता है। सोने की कीमतें बढ़ने की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 18 सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती किए जा सकने की उम्मीद है। जब मुख्य ब्याज दरें कम होती हैं, तो सोना निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है। इसके अलावा दुनिया में चल रहे भूराजनीतिक तनाव, संभावित दर कटौती और आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते डॉलर में आ सकने वाली गिरावट, फिजिकल डिमांड में बढ़ोतरी जैसे फैक्टर्स भी सोने की कीमत में इजाफा कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story