Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 07 May 2024: सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 07 May 2024: आज 7 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी लगातार जारी है। मंगलवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 200 रुपये तक की बढ़त रही है।

Gold-Silver Price Today 07 May 2024: सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 07 May 2024: आज 7 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी लगातार जारी है। मंगलवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 200 रुपये तक की बढ़त रही है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने का भाव अपने 75,000 रुपये के स्तर से नीचे ही कारोबार कर रहा है। हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से नीचे आया है। चांदी का भाव 84,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

दिल्ली में आज सोने का भाव

7 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई 66,110 72,120
  • कोलकाता 66,060 72,060
  • गुरुग्राम 66,210 72,210
  • लखनऊ 66,210 72,210
  • बेंगलुरु 66,060 72,060
  • जयपुर 66,210 72,210
  • पटना 65,890 72,080
  • भुवनेश्वर 65,840 72,220
  • हैदराबाद 66,060 72,060

कैसे जानें सोने की शुद्धता

आईएसओ (इंडियन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

रखें हॉलमार्क का ध्यान

सोना खरीदने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story