Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 07 January 2024: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Price Today 07 January 2024: नए साल में सोने के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। आज 7 जनवरी 2025 मंगलवार को सोने के दाम में कल की तुलना में 100 रुपये तक की तेजी रही है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 78,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 07 January 2024: नए साल में सोने के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। आज 7 जनवरी 2025 मंगलवार को सोने के दाम में कल की तुलना में 100 रुपये तक की तेजी रही है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 78,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 72,300 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है। सोने की कीमतें बढ़ने की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और देश में निवेशकों की बढ़ती मांग है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी सोने को महंगा किया है। दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों, जैसे बेरोजगारी दर और पीएमआई रिपोर्ट से आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है।

7 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 72,300 78,860
  • नोएडा 72,300 78,860
  • गाजियाबाद 72,300 78,860
  • जयपुर 72,300 78,860
  • गुड़गांव 72,300 78,860
  • लखनऊ 72,300 78,860
  • मुंबई 72,150 78,710
  • कोलकाता 72,150 78,710
  • पटना 72,200 78,760
  • अहमदाबाद 72,200 78,760
  • भुवनेश्वर 72,150 78,710
  • बेंगलुरु 72,150 78,710

7 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में तेजी रही। पहले चांदी का रेट 90,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story