Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 07 February 2025: सोने की कीमतों में भारी उछाल, धड़ाम हुई चांदी, जानिए अपने शहर में क्या है कीमत

Gold-Silver Price Today 07 February 2025: सोना 86,000 रुपये के पार चला गया है। बजट के बाद सोने के दाम में लगातार तेजी आ रही है। आज 7 फरवरी शुक्रवार को सोना महंगा हुआ है। 24 और 22 कैरेट सोने का दाम भाव में 400 रुपये तक बढ़ा है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 07 February 2025: सोना 86,000 रुपये के पार चला गया है। बजट के बाद सोने के दाम में लगातार तेजी आ रही है। आज 7 फरवरी शुक्रवार को सोना महंगा हुआ है। 24 और 22 कैरेट सोने का दाम भाव में 400 रुपये तक बढ़ा है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 86,500 रुपये के ऊपर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और अमेरिका की नीतियों में बदलाव के कारण लोग सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं, जिससे इसकी कीमत बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ब्याज दरें कम होती हैं और बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोना और महंगा हो सकता है। भारत में शादी और त्योहारों के दौरान सोने की मांग बढ़ती है, जिससे इसकी कीमत आने वाले महीनों में और बढ़ सकती है।

दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 400 रुपये की तेजी आई है। यहां दाम 86,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 79,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 86,520 और 22 कैरेट सोना 79,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 7 फरवरी 2025 का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 79,460 86,670
  • चेन्नई 79,310 86,520
  • मुंबई 79,310 86,520
  • कोलकाता 79,310 86,520

7 फरवरी को चांदी की कीमत

शुक्रवार 7 फरवरी को चांदी की कीमत मे तेजी रही। चांदी की कीमत 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सिल्वर 1,00,000 रुपये का स्तर छूने में बस थोड़ा पीछे है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story