Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 06 October 2024: सोने की कीमतों में उछाल, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Gold-Silver Price Today 06 October 2024: नवरात्रि के साथ ही सोने की मांग में जोरदार इजाफा हुआ है, और आने वाले त्योहारों जैसे दशहरा, धनतेरस, दिवाली, और शादी के सीजन को देखते हुए सोने की कीमतें और भी बढ़ने की संभावना है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 06 October 2024: नवरात्रि के साथ ही सोने की मांग में जोरदार इजाफा हुआ है, और आने वाले त्योहारों जैसे दशहरा, धनतेरस, दिवाली, और शादी के सीजन को देखते हुए सोने की कीमतें और भी बढ़ने की संभावना है। 6 अक्टूबर 2024 को देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,650 से 77,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रही। पिछले एक सप्ताह में सोने के भाव में 270 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये बढ़कर 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमतें:

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 77,820 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: 71,200 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 77,670 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई और बेंगलुरु में सोने की कीमत

  • 22 कैरेट सोना: 71,210 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 77,670 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने की कीमत

  • 22 कैरेट सोना: 71,210 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 77,670 रुपये प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ में सोने की कीमत

  • 22 कैरेट सोना: 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 77,820 रुपये प्रति 10 ग्राम

जयपुर में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 77,820 रुपये प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर और हैदराबाद में सोने की कीमत

  • 22 कैरेट सोना: 71,210 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 77,670 रुपये प्रति 10 ग्राम

पटना में सोने की कीमत

  • 22 कैरेट सोना: 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 77,720 रुपये प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद और भोपाल में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 77,720 रुपये प्रति 10 ग्राम

लखनऊ में सोने की कीमत

  • 22 कैरेट सोना: 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 77,820 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story