Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 06 January 2024: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, जानें क्या है सोना-चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 06 January 2024: मकर संक्राति से पहले सोना चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले आज शनिवार का ताजा भाव जान लें, क्योंकि आज 6 जनवरी 2024 को सोने की कीमतों में फिर बड़ा परिवर्तन आया है।

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 06 January 2024: मकर संक्राति से पहले सोना चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले आज शनिवार का ताजा भाव जान लें, क्योंकि आज 6 जनवरी 2024 को सोने की कीमतों में फिर बड़ा परिवर्तन आया है। सोने के दामों में 130 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है, वही चांदी के दाम स्थिर बने हुए है। नई कीमतों के बाद सोना का भाव 63000 और चांदी की कीमत 76000 के पार पहुंच गई है।

आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 6 जनवरी 2023 को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 58,150 , 24 कैरेट के दाम 63,400 और 18 ग्राम 47580 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) का भाव 76600 रुपए चल रहा है ।

आज शनिवार को 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 58, 100/- रुपये , जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 58,150/- रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 58,000/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

आज शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 63,200 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 63, 400/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 63,270/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 64,930/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

जानिए 1 किलो चांदी का ताजा भाव

आज शनिवार को जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 76600/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 78,000/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 76,600 रुपए चल रही है।

जानिए 18 से 24 कैरेट सोने के बारें में

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story