Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 05 October 2024: सोने की कीमतों में उछाल, जानें प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

Gold-Silver Price Today 05 October 2024: नवरात्रि के तीसरे दिन भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में आज 120 रुपये तक की तेजी आई है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 05 October 2024: नवरात्रि के तीसरे दिन भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में आज 120 रुपये तक की तेजी आई है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में सोने की मांग बढ़ने से इसके दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, चांदी की कीमत 94,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। आइए जानते हैं आज के प्रमुख शहरों में सोने का ताज़ा भाव:

दिल्ली में आज का सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,830 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,360 प्रति 10 ग्राम

नोएडा में आज का सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,830 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,360 प्रति 10 ग्राम

गाजियाबाद में आज का सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,830 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,360 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ में आज का सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,830 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,360 प्रति 10 ग्राम

जयपुर में आज का सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,730 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,360 प्रति 10 ग्राम

पटना में आज का सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,610 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,260 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर में आज का सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,680 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,210 प्रति 10 ग्राम

मुंबई में आज का सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,680 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,210 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में आज का सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,680 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,210 प्रति 10 ग्राम

प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के दाम

शहर 22 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली ₹71,360 ₹77,830
  • मुंबई ₹71,210 ₹77,680
  • अहमदाबाद ₹71,260 ₹77,730
  • चेन्नई ₹71,210 ₹77,680
  • कोलकाता ₹71,210 ₹77,680
  • गुरुग्राम ₹71,360 ₹77,830
  • लखनऊ ₹71,360 ₹77,830
  • बेंगलुरु ₹71,210 ₹77,680
  • जयपुर ₹71,360 ₹77,830
  • पटना ₹71,260 ₹77,730
  • भुवनेश्वर ₹71,210 ₹77,680
  • हैदराबाद ₹71,210 ₹77,680

दिल्ली में सोने के दाम ऑल टाइम हाई पर

त्योहारों के सीजन में ज्वेलरी की बढ़ती मांग के चलते दिल्ली में सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। शुक्रवार को सोना 150 रुपये की बढ़त के साथ 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि गुरुवार को इसका भाव 78,300 रुपये था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 1,035 रुपये बढ़कर 94,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story