Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 05 November: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट का गोल्ड रेट

Gold-Silver Price Today 05 November: दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज, 5 नवंबर को, कई शहरों में सोने के रेट में 100 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 05 November: दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज, 5 नवंबर को, कई शहरों में सोने के रेट में 100 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोने का 24 कैरेट रेट आज लगभग 80,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट का भाव 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, चांदी का भाव 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना हुआ है।

सोने के सस्ता होने के कारण

दिवाली के बाद सोने की कीमतों में गिरावट के मुख्य कारणों में वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, अमेरिकी चुनाव और फेडरल रिजर्व के फैसले शामिल हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत थोड़ी बढ़कर $2,752.80 प्रति औंस हो गई है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि उभरते बाजारों में केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद बढ़ने से 2025 के अंत तक इसकी कीमत $3,000 प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

देशभर में सोने के आज के रेट (5 नवंबर 2024)

शहर 22 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 73,690 80,440
  • मुंबई 73,690 80,390
  • अहमदाबाद 73,740 80,440
  • चेन्नई 73,690 80,390
  • कोलकाता 73,690 80,390
  • गुरुग्राम 73,690 80,440
  • लखनऊ 73,690 80,440
  • जयपुर 73,690 80,440
  • पटना 73,740 80,440
  • भुवनेश्वर 73,690 80,390
  • हैदराबाद 73,690 80,390

सोने के दाम लगातार घटने का मुख्य कारण थोक ज्वैलर्स और रिटेल सेलर्स की बिकवाली है। पिछले सप्ताह की तुलना में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹1,300 गिरकर ₹81,100 प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी के रेट में भी ₹4,600 की कमी आई है, जिससे यह ₹94,900 प्रति किलोग्राम हो गई है।

सोने की कीमत कैसे होती है तय?

भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव और करेंसी एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती हैं। वैश्विक बाजार में सोने के दाम बढ़ने या गिरने से भारतीय बाजार भी प्रभावित होता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमत में इजाफा कर सकती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story