Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 05 January 2024: सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका, बदले सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है सोना-चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 05 January 2024: सोना और चांदी के आम खरीदारों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहा. नए साल 2024 के शुरुआती दो दिनों की तेजी के बाद पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई.

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 05 January 2024: सोना और चांदी के आम खरीदारों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहा. नए साल 2024 के शुरुआती दो दिनों की तेजी के बाद पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. सोने-चांदी के रफ्तार पर इस ब्रेक से खरीदारों ने राहत की थोड़ी सांसें ली है. इससे पहले पिछले 2 January मंगलवार को सोने ने महंगाई का नया रिकॉर्ड बनाया था.

गुरुवार को सोना 239 रुपये सस्ता होकर साथ 63,013 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले बुधवार को सोना 589 रुपये सस्ता होकर 63,013 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

गुरुवार को भी सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को चांदी 912 रुपये की गिरावट के साथ 71,779 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. वहीं इससे पहले बुधवार को चांदी 1442 रुपये सस्ता होकर 72,691 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 62,774 रुपये, 23 कैरेट 62,523 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,501 रुपये, 18 कैरेट वाला 47,081 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,723 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

इसके बाद गुरुवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 828 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 5,155 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story