Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 04 October 2024: सोने के भाव में लगी आग, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 04 October 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें 100 रुपये तक चढ़ी हैं, जिससे प्रमुख शहरों में सोने के दाम बढ़ गए हैं।

One Nation and One Gold Rate: जल्द लागू होगी वन नेशन, वन रेट पॉलिसी, सोने-चांदी की कीमतों में आएगा बड़ा बदलाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 04 October 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें 100 रुपये तक चढ़ी हैं, जिससे प्रमुख शहरों में सोने के दाम बढ़ गए हैं। फेस्टिव सीजन के कारण डिमांड में वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों के बढ़ने से यह वृद्धि हो रही है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट

शहर 22 कैरेट सोने का रेट (₹ प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली 71,250 77,710
  • मुंबई 71,110 77,560
  • नोएडा 71,250 77,710
  • गाजियाबाद 71,250 77,710
  • लखनऊ 71,250 77,710
  • जयपुर 71,250 77,710
  • पटना 71,150 77,610
  • भुवनेश्वर 71,110 77,560
  • कोलकाता 71,110 77,560
  • चेन्नई 71,110 77,560
  • गुरुग्राम 71,250 77,710
  • बेंगलुरु 71,110 77,560
  • अहमदाबाद 71,150 77,610
  • हैदराबाद 71,110 77,560

सोने का ऑल टाइम हाई रेट

नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली में सोने का भाव अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। त्योहारों के सीजन में खरीदारी के कारण यह तेजी देखी गई है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story