Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 04 December: सोना और चांदी दाम में फिर गिरावट, जानें आपके शहर में गोल्ड सिल्वर के नए रेट

Gold-Silver Price Today 04 December: बुधवार, 4 दिसंबर 2024 को तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के दाम में 500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 04 December: बुधवार, 4 दिसंबर 2024 को तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के दाम में 500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही, एक किलोग्राम चांदी का भाव स्थिर बना हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा दाम इस प्रकार हैं:

आज का सोने का भाव (4 दिसंबर 2024)

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली ₹71,450 ₹77,930
  • नोएडा ₹71,450 ₹77,930
  • गाजियाबाद ₹71,450 ₹77,930
  • जयपुर ₹71,450 ₹77,930
  • गुड़गांव ₹71,450 ₹77,930
  • लखनऊ ₹71,450 ₹77,930
  • मुंबई ₹71,300 ₹77,780
  • कोलकाता ₹71,300 ₹77,780
  • पटना ₹71,350 ₹77,830
  • अहमदाबाद ₹71,350 ₹77,830
  • भुवनेश्वर ₹71,300 ₹77,780
  • बेंगलुरु ₹71,300 ₹77,780

आज का चांदी का भाव (4 दिसंबर 2024)

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,000 रुपये पर आ गया है। चांदी के भाव में 500 रुपये की गिरावट आई है। कल चांदी का भाव 91,500 रुपये था। चांदी के भाव में बीते हफ्ते में 2,000 रुपये तक का करेक्शन आया है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story