Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 03 November 2023: सोने और चांदी के दाम में हुआ बदलाव, जानिए आज का सोना-चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today 03 November 2023: भारतीय सर्राफा बाजार में में आज सोने-चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिला है. जहां सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली तो वहीं चांदी के दाम गिर गए.

Gold-Silver Price Today 27 October 2023: सोने चांदी के कीमतों में आया बड़ा उछाल, जानिए आज का सोना-चांदी भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 03 November 2023: भारतीय सर्राफा बाजार में में आज सोने-चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिला है. जहां सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली तो वहीं चांदी के दाम गिर गए. शुक्रवार सुबह सोने के दाम 20 रुपये बढ़े तो चांदी की कीमत 100 रुपये कम हो गई. इसके बाद 22 कैरेट वाला गोल्ड 55,999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. जबकि 24 कैरेट वाला सोना 61,090 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. वहीं चांदी की कीमत गिरावट के बाद 71,490 रुपये प्रति किग्रा हो गई.

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.01 फीसदी यानी 6 रुपये की गिरावट के साथ 60,905 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है. जबकि चांदी 0.19 प्रतिशत यानी 135 रुपये गिरकर 71,265 रुपये पर कारोबार कर रह ही है. वहीं विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.01 प्रतिशत यानी 0.10 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 1993.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 0.16 फीसदी यानी 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 22.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.

महानगरों में सोने-चांदी के दाम

दिल्ली में सोने 20 रुपये की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है. यहां 22 कैरेट वाला गोल्ड 55,807 रुपये तो 24 कैरेट वाले सोने का भाव 60,880 रुपये चल रहा है. जबकि चांदी की कीमत दिल्ली में 120 रुपये कम होकर 71,220 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई हैं. मुंबई में भी सोना 20 रुपये की बढ़त के साथ बिक रहा है. यहां 22 कैरेट वाला सोना 55,908 तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 60,990 रुपये पर व्यापार कर रहा है. वहीं चांदी की कीमत में यहां 120 रुपये की गिरावट आई है.

यहां चांदी के दाम अब 71,340 रुपये प्रति किग्रा हो गए हैं. कोलकाता में बढ़त के बाद 22 कैरेट वाला गोल्ड 55,834 रुपये तो 24 कैरेट वाला सोना 60,910 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है, जबकि चांदी की कीमत यहां 160 रुपये टूटकर 71,210 रुपये प्रति किग्रा हो गई है. वहीं चेन्नई में सोना (22 कैरेट) बढ़कर 56,073 तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 61,170 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. वहीं चांदी का भाव यहां 160 रुपये गिरकर 71,510 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है.




Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story