Gold-Silver Price Today 03 February 2025: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल जारी, जानिए अपने शहर में क्या है कीमत
Gold-Silver Price Today 03 February 2025: बजट के बाद आज 3 फरवरी सोमवार को सोना सस्ता हुआ है। बसंत पंचमी के दिन सोने अपने पीक से थोड़ा नीचे आया है। बजट के दिन शनिवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 84,500 रुपये के पार था।

Gold-Silver Price Today 03 February 2025: बजट के बाद आज 3 फरवरी सोमवार को सोना सस्ता हुआ है। बसंत पंचमी के दिन सोने अपने पीक से थोड़ा नीचे आया है। बजट के दिन शनिवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 84,500 रुपये के पार था। आज 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये तक की गिरावट आई है। 10 ग्राम सोने का भाव 84,400 रुपये के आसपास कारोबार कारोबार कर रहा है। सरकार ने सोने पर बजट में इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाई है। इससे इन्वेस्टर को राहत मिलेगी।
वैश्विक बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी नीतियों में बदलाव के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे इसकी कीमतें ऊपरी स्तर पर बनी हुई हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ब्याज दरों में कटौती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने और चांदी की कीमतों में आगे और इजाफा हो सकता है। इसके अलावा, भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में सोने की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है, जिससे आने वाले महीनों में इसकी कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम हुआ कम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 150 रुपये की गिरावट के साथ 84,6300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 77,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 84,480 और 22 कैरेट सोना 77,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 3 फरवरी 2025 का दाम।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 77,590 84,630
- चेन्नई 77,440 84,480
- मुंबई 77,440 84,480
- कोलकाता 77,440 84,480
3 फरवरी को चांदी की कीमत
शनिवार 3 फरवरी को चांदी की कीमत मे गिरावट रही। बजट के बाद चांदी के भाव में 200 रुपये नरमी रही। चांदी की कीमत 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 99,600 रुपये था। चांदी 1,00,000 रुपये रिकॉर्ड स्तर से बस थोड़ा पीछे है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।