Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today 03 April 2025: नवरात्रि पर सस्ता हुआ सोना! जानें आपके शहर का भाव

Gold Silver Rate Today 03 April 2025: आज पांचवे नवरात्रि के दिन सोना सस्ता हुआ है। गुरुवार 3 अप्रैल को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में सोना 92,980 रुपये रहा। कल का की तुलना में आज 20 रुपये की गिरावट आई है।

Gold Silver Rate Today 03 April 2025: नवरात्रि पर सस्ता हुआ सोना! जानें आपके शहर का भाव
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today 03 April 2025: आज पांचवे नवरात्रि के दिन सोना सस्ता हुआ है। गुरुवार 3 अप्रैल को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में सोना 92,980 रुपये रहा। कल का की तुलना में आज 20 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 85,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। यहां जानें सोने-चांदी का आज गुरुवार 3 अप्रैल 2025 का रेट।

गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 85,240 रुपये और 24 कैरेट सोना 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 85,090 रुपये और 24 कैरेट सोना 92,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज सोने के भाव में कल की तुलना में 20 रुपये की गिरावट आई है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 85,240 92,980
  • चेन्नई 85,090 92,830
  • मुंबई 85,090 92,830
  • कोलकाता 85,090 92,830

चांदी का रेट

गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 1,04,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के भाव में करीब 200 रुपये की गिरावट रही।

दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता के कारण लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं, जिससे इसकी कीमत तेजी से बढ़ रही है। अमेरिका की नीतियों, डॉलर में उतार-चढ़ाव और बढ़ती महंगाई की वजह से भी सोने की मांग बढ़ी है। इसके अलावा, कई देशों के केंद्रीय बैंक भी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसकी कीमत और ऊपर जा रही है। यही कारण है कि सोना अब अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच चुका है।

सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के कच्चे सोने (क्रूड गोल्ड) के दाम, रुपये-डॉलर विनिमय दर, सरकारी कर (जैसे GST और इंपोर्ट ड्यूटी), और स्थानीय मांग-आपूर्ति पर निर्भर करती हैं। त्योहारों और शादियों के मौसम में मांग बढ़ने से कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। सोना न सिर्फ निवेश का साधन है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का भी अभिन्न हिस्सा है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story