Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 02 October 2024: नवरात्रि से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 02 October 2024: नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज श्राद्ध पक्ष की अमावस्या है और कल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 02 October 2024: नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज श्राद्ध पक्ष की अमावस्या है और कल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। बुधवार को सोने के दाम में 400 रुपये तक की कमी देखी गई है। देशभर के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, और जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के आज के भाव:

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 70,640 77,050
  • मुंबई 70,490 76,900
  • नोएडा 70,640 77,050
  • गाजियाबाद 70,640 77,050
  • लखनऊ 70,640 77,050
  • जयपुर 70,640 77,050
  • पटना 70,540 76,950
  • भुवनेश्वर 70,490 76,900
  • कोलकाता 70,490 76,900
  • हैदराबाद 70,490 76,900
  • बेंगलुरु 70,490 76,900

सोने की कीमत में गिरावट का कारण

नवरात्रि के त्योहार से पहले सोने की मांग बढ़ने की संभावना रहती है, लेकिन आज की गिरावट से खरीदारों के लिए सोना थोड़ा सस्ता हो गया है। हालांकि, सोने की कीमतें बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं, और आने वाले दिनों में इसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story