Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 02 November 2023: सोने और चांदी के दाम में हुआ बदलाव, जानिए आज का सोना-चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today 02 November 2023: त्योहारों के सीजन में अगर आप भी सोना, चांदी या इसके ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. पिछले कई दिनों की तेजी के बाद इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर गिरावाट दर्ज की गई है.

Gold-Silver Price Today 27 October 2023: सोने चांदी के कीमतों में आया बड़ा उछाल, जानिए आज का सोना-चांदी भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 02 November 2023: त्योहारों के सीजन में अगर आप भी सोना, चांदी या इसके ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. पिछले कई दिनों की तेजी के बाद इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर गिरावाट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद इसके खरीदारों के चेहरे पर एक बार फिर रौनक लौट आई है. बुधवार को सोना 358 रुपये प्रति 10 की दर से लुढ़की तो चांदी की कीमत में 1181 रुपये प्रति किलो की दर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट के बाद सोना अपने उच्चतम भाव से 600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 5400 रुपये प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता बिकने लगी है.

बुधवार को सोना 358 रुपये प्रति 10 की दर से सस्ता होकर 61012 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ. इससे पहले मंगलवार को सोना 132 रुपये के दर से महंगा होकर 61012 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं बुधवार को चांदी 1181 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 71,000 के नीचे पहुंच कर 70984 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले मंगलवार को चांदी 234 रुपये की तेजी के साथ 72165 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

देश में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट

बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 61,012 रुपये, 23 कैरेट 60,768 रुपये, 22 कैरेट वाला 55,887 रुपये, 18 कैरेट वाला 45,759 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 35,692 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

इसके बाद सोना और चांदी गिरकर अपने ऑल टाइम हाई रेट से और भी सस्ता हो गया है. फिलहाल सोना अपने उच्चतम भाव 634 रु. प्रति 10 ग्राम और चांदी 5480 रु. प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही है. आपको बता दें कि सोने और चांदी ने 4 मई 2023 को महंगाई का अपना सबसे उच्चतम रिकॉर्ड बनाया था. उस दिन सोने 61646 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 76464 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई थी.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story