Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 01 October 2024: आज सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें आपके शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 01 October 2024: नवरात्रि से पहले सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 1 अक्टूबर 2024 को 10 ग्राम सोने की कीमत में 170 रुपये तक की कमी आई है, जिससे त्योहार के पहले आम लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

One Nation and One Gold Rate: जल्द लागू होगी वन नेशन, वन रेट पॉलिसी, सोने-चांदी की कीमतों में आएगा बड़ा बदलाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 01 October 2024: नवरात्रि से पहले सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 1 अक्टूबर 2024 को 10 ग्राम सोने की कीमत में 170 रुपये तक की कमी आई है, जिससे त्योहार के पहले आम लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के कई बड़े शहरों में सोने के रेट में बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं आपके शहर में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव।

देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना

  • दिल्ली ₹70,940 ₹77,380
  • मुंबई ₹70,790 ₹77,230
  • अहमदाबाद ₹70,840 ₹77,280
  • चेन्नई ₹70,790 ₹77,230
  • कोलकाता ₹70,790 ₹77,390
  • लखनऊ ₹70,940 ₹77,380
  • जयपुर ₹70,940 ₹77,380
  • पटना ₹70,840 ₹77,280
  • भुवनेश्वर ₹70,790 ₹77,230
  • हैदराबाद ₹70,790 ₹77,230

दिल्ली में आज सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹70,940 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,380 प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹70,790 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,230 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹70,790 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹77,390 प्रति 10 ग्राम

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story