Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 01 July 2024: 1 जुलाई को सस्ता हुआ सोना! जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 01 July 2024: इस सप्ताह Gold के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में इसके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ ही खुले।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 01 July 2024: इस सप्ताह Gold के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में इसके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ ही खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,550 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 87,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोना के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 24 रुपये की तेजी के साथ 71,606 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 50 रुपये की गिरावट के साथ 71,532 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,612 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,532 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 187 रुपये की गिरावट के साथ 86,980 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 167 रुपये की गिरावट के साथ 87,000 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 87,068 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 86,906 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 2,336.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,339.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,336.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.44 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.56 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 29.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story