Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 01 February 2025: सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर में क्या है कीमत

Gold-Silver Price Today 01 February 2025: आज शनिवार 1 फरवरी के दिन सोने के दाम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में बजट पेश करने वाली है। बजट से पहले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 84,000 रुपये को पार कर गया है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 01 February 2025: आज शनिवार 1 फरवरी के दिन सोने के दाम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में बजट पेश करने वाली है। बजट से पहले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 84,000 रुपये को पार कर गया है। ये अब तक का सोने का पीक है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार बजट में गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोने के दाम में और तेजी देखने को मिलेगी। सरकार ने पिछले बजट में इंपोर्ट ड्यूटी 15 फीसदी से घटकर 6 फीसदी कर दी थी।

आज बजट के दिन 1 फरवरी 2025 को सोने का भाव 84,000 रुपये को पार कर गया है। कल की तुलना में आज सोना 1,300 रुपये तक महंगा हुआ है। सोने के भाव में तेजी वैश्विक बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी नीतियों में बदलाव के कारण लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं। इस बढ़ती मांग के चलते सोने के दाम बढ़ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ब्याज दरों में कटौती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने-चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

इसके अलावा भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों के दौरान सोने की मांग काफी बढ़ जाती है। आने वाले महीनों में इस मांग के कारण सोन का भाव और चढ़ सकता है। बजट में अगर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जाती है, तो इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे इसके दाम और बढ़ जाएंगे।

दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1300 रुपये की तेजी के साथ 84,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 77,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 84,340 और 22 कैरेट सोना 77,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 31 जनवरी का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 77,460 84,490
  • चेन्नई 77,310 84,340
  • मुंबई 77,310 84,340
  • कोलकाता 77,310 84,340

1 फरवरी को चांदी की कीमत

शनिवार 1 फरवरी को चांदी की कीमत मे तेजी रही। बजट से एक दिन पहले चांदी के भाव में 1,000 रुपये की तेजी आई है। चांदी की कीमत 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। चांदी 1,00,000 रुपये रिकॉर्ड स्तर से बस थोड़ा हीपीछे है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story