Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today 16 May 2025: सोना फिर चढ़ा! 4 दिन की गिरावट के बाद 1200 रुपये की उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Gold-Silver Price Today 16 MAy 2025: आज सोने का भाव हरे निशान पर खुला है। लगातार चार दिन सोने के भाव में गिरावट आने के बाद इसमें आज तेजी नजर आई है। कल सोने का भाव अपने एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था।

Gold-Silver Price Today 12 MAy 2025: खुशखबरी! सोने में भारी गिरावट! अमेरिका-चीन डील से 10 ग्राम सोना हुआ 1500 तक सस्ता, जानिए आपके शहर का ताज़ा रेट!
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 16 MAy 2025: आज सोने का भाव हरे निशान पर खुला है। लगातार चार दिन सोने के भाव में गिरावट आने के बाद इसमें आज तेजी नजर आई है। कल सोने का भाव अपने एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। आज 10 ग्राम सोने के भाव में 1200 रुपये की बढ़त है। गोल्ड अपने 1,00,000 रुपये के पीक लेवल से करीब 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। 24 कैरेट सोने का भाव 95,200 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 87,200 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज शुक्रवार 16 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

सोने की कीमतों में चार दिन गिरावट आने के बाद आज तेजी नजर आ रही है। दुनिया भर में माहौल थोड़ा शांत हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव में कमी आने के बाद सोने के भाव में गिरावट रही। लेकिन आज गोल्ड हरे निशान पर खुला। अब लोग सोने में पैसा लगाने की बजाय शेयर मार्केट जैसे विकल्पों को पसंद कर रहे हैं क्योंकि जब माहौल ठीक होता है, तो लोग रिस्क लेने को तैयार रहते हैं।

इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद और भारत-पाक के बीच तनाव खत्म होने की खबरों से भी सोने की मांग पर असर डाला है। साथ ही डॉलर की कीमत बढ़ने और शेयर बाजार में तेजी आने से भी सोने की चमक फीकी पड़ी है। हालांकि, कुछ दिन की गिरावट के बाद फिर तेजी नजर आ रही है।

दिल्ली-मुंबई में 16 मई 2025 सोने का रेट

शुक्रवार 16 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,350 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,280 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 86,100 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 87,350 95,280
  • चेन्नई 87,200 95,130
  • मुंबई 87,200 95,130
  • कोलकाता 87,200 95,130
  • जयपुर 87,350 95,280
  • नोएडा 87,350 95,280
  • गाजियाबाद 87,350 95,280
  • लखनऊ 87,350 95,280
  • बंगलुरु 87,200 95,130
  • पटना 87,200 95,130

चांदी का रेट

शुक्रवार 16 मई 2025 को चांदी का भाव 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story