Gold Rate Today 5 July 2025: सावन से पहले सस्ता हुआ सोना! जानिए आज 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट
Gold Rate Today: देश में सावन के महीने की शुरुआत से पहले ही सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई है। हफ्ते के पहले ही दिन बाजार खुलते ही सोने की चमक कुछ फीकी पड़ गई।

Gold Rate Today: देश में सावन के महीने की शुरुआत से पहले ही सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई है। हफ्ते के पहले ही दिन बाजार खुलते ही सोने की चमक कुछ फीकी पड़ गई। 24 कैरेट गोल्ड में ₹550 की गिरावट आई है जबकि 22 कैरेट सोना ₹500 तक सस्ता हुआ है। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब मांग बढ़ने की उम्मीद थी। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज 22 कैरेट सोने की औसतन कीमत ₹90,100 से ₹90,250 के बीच रही, जबकि 24 कैरेट सोना ₹98,200 से ₹98,980 तक के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।
कहां कितना सस्ता हुआ सोना?
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में आज 22 कैरेट सोना ₹90,250 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹98,440 से ₹98,980 तक दर्ज किया गया। मुंबई, कोलकाता, पटना, चेन्नई और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोना ₹90,100 और 24 कैरेट ₹98,290 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। कुल मिलाकर देशभर में सोने के भाव में लगभग समान गिरावट देखी गई।
शहर 22 कैरेट रेट (₹/10gm) 24 कैरेट रेट (₹/10gm)
- दिल्ली ₹90,250 ₹98,440
- मुंबई ₹90,100 ₹98,290
- कोलकाता ₹90,600 ₹98,290
- चेन्नई ₹90,100 ₹98,290
- पटना ₹90,100 ₹98,290
- जयपुर ₹90,250 ₹98,440
- लखनऊ ₹90,250 ₹98,440
- बंगलुरु ₹90,100 ₹98,290
चांदी का भी टूटा दम: 100 रुपये की गिरावट, जानिए आज का रेट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। 7 जुलाई को एक किलो चांदी का भाव ₹1,09,900 दर्ज किया गया, जो कि शुक्रवार के मुकाबले 100 रुपये सस्ता है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को यह ₹1,10,000 प्रति किलो पर था।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
