Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today In India: अमेरिकी टैरिफ की आंच में सोना-चांदी चमके, लगातार दूसरे दिन कीमतों में जबरदस्त उछाल, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का रेट

Gold Rate Today: अमेरिकी टैरिफ के खतरे के बीच सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 और 22 कैरट गोल्ड...

Gold Rate Today In India: अमेरिकी टैरिफ की आंच में सोना-चांदी चमके, लगातार दूसरे दिन कीमतों में जबरदस्त उछाल, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today India: अमेरिकी टैरिफ के खतरे के बीच भारत में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। लगातार दूसरे दिन दोनों कीमती धातुओं के भाव ऊपर चढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट और 22 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 10 रूपये महंगा हुआ है जबकि चांदी के दाम भी आग लग गई है।

दो दिन में 2,470 रूपये महंगा हुआ सोना

एक दिन की स्थिरता के बाद सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन उछाल दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक दो दिनों में 24 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 2,470 रूपये और 22 कैरट गोल्ड 2,260 रूपये महंगा हुआ है। आज दिल्ली में 24 कैरट गोल्ड 1,46,400 रूपयेऔर 22 कैरट गोल्ड 1,34,210 रूपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने के ताजा भाव इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 24 कैरट ₹1,46,400 | 22 कैरट ₹1,34,210 | 18 कैरट ₹1,09,840
  • मुंबई: 24 कैरट ₹1,46,250 | 22 कैरट ₹1,34,060 | 18 कैरट ₹1,09,690
  • कोलकाता: 24 कैरट ₹1,46,250 | 22 कैरट ₹1,34,060 | 18 कैरट ₹1,09,690
  • चेन्नई: 24 कैरट ₹1,46,740 | 22 कैरट ₹1,34,510 | 18 कैरट ₹1,12,310
  • बेंगलुरु: 24 कैरट ₹1,46,250 | 22 कैरट ₹1,34,060 | 18 कैरट ₹1,09,690
  • हैदराबाद: 24 कैरट ₹1,46,250 | 22 कैरट ₹1,34,060 | 18 कैरट ₹1,09,690
  • लखनऊ: 24 कैरट ₹1,46,400 | 22 कैरट ₹1,34,210 | 18 कैरट ₹1,09,840
  • पटना: 24 कैरट ₹1,46,300 | 22 कैरट ₹1,34,110 | 18 कैरट ₹1,09,740
  • जयपुर: 24 कैरट ₹1,46,400 | 22 कैरट ₹1,34,210 | 18 कैरट ₹1,09,840
  • अहमदाबाद: 24 कैरट ₹1,46,300 | 22 कैरट ₹1,34,110 | 18 कैरट ₹1,09,740

चांदी भी लगातार दूसरे दिन महंगी

चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में दिल्ली में चांदी प्रति किग्रा 10,100 रूपये महंगी हुई है। 20 जनवरी को दिल्ली में चांदी 3,05,100 रूपये प्रति किग्रा के भाव पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव हैं, जबकि चेन्नई में चांदी 3,18,100 रूपये प्रति किग्रा पर बिक रही है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाए जाने की धमकी के बाद वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी है। खबर है कि 1 फरवरी 2026 से कई यूरोपीय देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगाए जाने की चेतावनी दी है। इसके चलते निवेशकों ने सेफ एसेट माने जाने वाले सोने और चांदी में निवेश बढ़ाया है।

भू-राजनीतिक तनाव का असर

टैरिफ को लेकर बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के बीच सोने-चांदी की मांग बढ़ी है। जून तक समझौता नहीं होने की स्थिति में अतिरिक्त टैरिफ की चेतावनी ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है। इसी वजह से कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिल रही है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story