Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: तीसरे दिन सोना हुआ सस्ता, दूसरे दिन चांदी की चमक फीकी, जानिए आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: आज गोल्ड लगातार तीसरे दिन और चांदी दूसरे दिन सस्ती हुई। 24 और 22 कैरट गोल्ड ₹10 गिरा, चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती।

Gold Rate Today: तीसरे दिन सोना हुआ सस्ता, दूसरे दिन चांदी की चमक फीकी, जानिए आज के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today: लगातार तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है, जबकि चांदी लगातार दूसरे दिन कमजोर पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में 24 कैरट गोल्ड जहां प्रति 10 ग्राम ₹3000 महंगा हुआ था, वहीं अब तीन दिनों में इसमें कुल ₹830 की गिरावट आ चुकी है।

22 कैरट गोल्ड की बात करें तो दो दिनों में ₹2750 की तेजी के बाद अब तीन दिनों में यह ₹760 सस्ता हो चुका है। आज के कारोबार में 22 कैरट और 24 कैरट दोनों ही कैटेगरी में सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 गिरा है।

चांदी के मोर्चे पर भी दबाव बना हुआ है। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद दिल्ली में चांदी के दाम दो दिनों में कुल ₹5100 प्रति किलो गिर चुके हैं। आज 9 जनवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,51,900 प्रति किलो के भाव पर बिक रही है, जो कल के मुकाबले ₹100 सस्ती है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव बने हुए हैं, जबकि चेन्नई में चांदी ₹2,71,900 प्रति किलो के स्तर पर है।

सिटीवाइज गोल्ड रेट (10 ग्राम)

  • दिल्ली में 24 कैरट गोल्ड ₹1,38,140, 22 कैरट ₹1,26,640 और 18 कैरट ₹1,03,640 पर है।
  • मुंबई और कोलकाता में 24 कैरट ₹1,37,990, 22 कैरट ₹1,26,490 और 18 कैरट ₹1,03,490 के भाव चल रहे हैं।
  • चेन्नई में 24 कैरट ₹1,39,080, 22 कैरट ₹1,27,490 और 18 कैरट ₹1,06,390 है।
  • बेंगलुरु और हैदराबाद में भाव मुंबई जैसे ही बने हुए हैं।
  • लखनऊ और जयपुर में 24 कैरट ₹1,38,140 और 22 कैरट ₹1,26,640 है।
  • पटना और अहमदाबाद में 24 कैरट ₹1,38,040 तथा 22 कैरट ₹1,26,540 पर कारोबार हो रहा है।

गिरावट की वजह क्या है

बाजार जानकारों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव की बड़ी वजह जनवरी में होने वाला Bloomberg Commodity Index (BCOM) का सालाना री-बैलेंसिंग प्रोसेस माना जा रहा है।

Deutsche Bank के एनालिस्ट Michael Hsueh ने हालिया रिपोर्ट में कहा है कि 9 से 15 जनवरी के बीच इस री-बैलेंसिंग के दौरान सोने और चांदी में बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। उनके मुताबिक गोल्ड, सिल्वर और एल्युमिनियम पर इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है, जबकि कोको, कच्चा तेल, नेचुरल गैस और गैस ऑयल जैसी कमोडिटीज को इससे फायदा मिलने की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story