Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today In India: सोने की कीमतों भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें अपने शहर का नया रेट

Gold Rate Today In India 3 December 2025: दिल्ली में 24K Gold ₹10 सस्ता, दो दिन में ₹610 की गिरावट। जानें आज के शहर-शहर गोल्ड और सिल्वर रेट व 2026 का आउटलुक।

Gold Rate Today In India: सोने की कीमतों भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें अपने शहर का नया रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today In India: भारतीय सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर कमजोरी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब बीते दो दिनों में ही सोना कुल ₹610 तक टूट चुका है। वहीं चांदी भी आज नरम रही और एक किलो चांदी के दाम ₹100 कम हो गए। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर अब आगे के ट्रेंड पर टिकी है।

दिल्ली में आज कितना सस्ता हुआ सोना
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना ₹1,30,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,19,190 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सिर्फ दो दिनों के भीतर 24 कैरेट सोना ₹610 और 22 कैरेट सोना ₹560 तक टूट चुका है, जिससे शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स में अलर्टनेस बढ़ गई है।
देश के 10 बड़े शहरों में आज सोने का भाव
आज देशभर में सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी दर्ज की गई है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना ₹1,19,040 और 24 कैरेट सोना ₹1,29,860 पर बना हुआ है।
चेन्नई में आज भी सबसे महंगा सोना देखने को मिला जहां 22 कैरेट ₹1,20,390 और 24 कैरेट ₹1,31,340 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। लखनऊ और जयपुर में 22 कैरेट ₹1,19,190 और 24 कैरेट ₹1,30,010 पर हैं। पटना और अहमदाबाद में 22 कैरेट ₹1,19,090 और 24 कैरेट ₹1,29,910 दर्ज किया गया।
Silver Price Today: एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी फिर फिसली
चांदी के बाजार में भी आज कमजोरी बनी रही। दिल्ली में आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹1,87,900 पर आ गई है। इससे एक दिन पहले चांदी स्थिर थी और उससे पहले यह ₹3,000 उछली थी। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में चांदी आज भी सबसे महंगी ₹1,95,900 प्रति किलो पर बनी हुई है।
Gold Outlook 2026: बड़े ग्लोबल बैंकों का अनुमान
गोल्डमैन सैक्स के सर्वे में शामिल करीब 70% ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का मानना है कि 2026 तक सोना नई ऑल-टाइम हाई पर पहुंचेगा। 900 से अधिक निवेशकों पर किए गए सर्वे में 36% क्लाइंट्स का मानना है कि 2026 के अंत तक सोना $5000 प्रति औंस पार कर सकता है, जबकि एक-तिहाई निवेशक $4500–$5000 के दायरे का अनुमान जता रहे हैं।
जेपी मॉर्गन ने भी सोने को लेकर पॉजिटिव आउटलुक बरकरार रखा है और अनुमान लगाया है कि 2026 की आखिरी तिमाही तक सोना $5055 प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि अगले साल के अंत तक सोना $4400 प्रति औंस के आसपास रह सकता है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब $4250 प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।
अमेरिकी ब्याज दर और डॉलर बना रहे हैं बड़ा फैक्टर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, डॉलर में उतार-चढ़ाव और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव सोने को दीर्घकाल में सपोर्ट दे रहे हैं, जबकि शॉर्ट-टर्म में मुनाफावसूली से दबाव बना हुआ है।
डिस्क्लेमर
यह रिपोर्ट केवल जानकारी के उद्देश्य से है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें। बाजार जोखिमों के अधीन है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story