Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today In India: आज सोना-चांदी के दाम में लगी आग, दो दिन में चांदी 5100 रुपये हुई महंगी, जानें सिटीवाइज लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट

Gold Rate Today In India: सोना लगातार दूसरे दिन महंगा, दिल्ली में 24K गोल्ड ₹10 चढ़ा, चांदी दो दिन में ₹5100 उछली। सिटीवाइज लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट जानें।

Gold Rate Today In India: आज सोना-चांदी के दाम में लगी आग, दो दिन में चांदी 5100 रुपये हुई महंगी, जानें सिटीवाइज लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today In India: घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में चमक लगातार बढ़ती जा रही है। एक दिन की स्थिरता के बाद सोना लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 और 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ। बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोने के भाव प्रति 10 ग्राम ₹1480 और 22 कैरेट गोल्ड ₹1360 चढ़ चुके हैं। चांदी में भी तेजी बनी हुई है। दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन चांदी महंगी हुई है और दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 ऊपर चली गई है।

Citywise Gold Rate Today: बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,35,540, 22 कैरेट ₹1,24,260 और 18 कैरेट ₹1,01,170 पर पहुंच गया है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,35,390, 22 कैरेट ₹1,24,110 और 18 कैरेट ₹1,01,550 के भाव पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट ₹1,35,390, 22 कैरेट ₹1,24,110 और 18 कैरेट ₹1,01,700 दर्ज किया गया है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट ₹1,36,540, 22 कैरेट ₹1,25,160 और 18 कैरेट ₹1,04,410 प्रति 10 ग्राम पर है। बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट ₹1,35,390 और 22 कैरेट ₹1,24,110 पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ, जयपुर और अहमदाबाद में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,35,540 और 22 कैरेट ₹1,24,260 दर्ज किया गया है, जबकि पटना में 24 कैरेट ₹1,35,440 और 22 कैरेट ₹1,24,260 के आसपास बना हुआ है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव

  • दिल्ली ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,170
  • मुंबई ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,550
  • कोलकाता ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,700
  • चेन्नई ₹1,36,540 ₹1,25,160 ₹1,04,410
  • बेंगलुरु ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,550
  • हैदराबाद ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,550
  • लखनऊ ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,170
  • पटना ₹1,35,440 ₹1,24,260 ₹1,01,160
  • जयपुर ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,170
  • अहमदाबाद ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,170

Silver Rate Today: दो दिन में ₹5100 उछली चांदी

चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव के बाद अब फिर से तेजी दिख रही है। दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में चांदी ₹5100 प्रति किलो महंगी हो चुकी है। 16 दिसंबर को दिल्ली में चांदी ₹2,03,100 प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है, जबकि आज इसमें ₹100 की मामूली तेजी दर्ज की गई। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी स्तर पर बनी हुई है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसके भाव ₹2,15,100 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

Gold Silver Price Outlook: आगे क्या रहेगा रुझान

इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 65 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात स्थिर रहते हैं और रुपये-डॉलर की विनिमय दर में कमजोरी आती है, तो 2026 में सोने की कीमतों में 5 से 16 प्रतिशत तक की और तेजी देखने को मिल सकती है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story