Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन टूटा सोना-चांदी का भाव, दो दिन में 24K गोल्ड इतना हुआ सस्ता, जानें अपने शहरों के ताजा गोल्ड रेट

डॉलर में मजबूती और हाल की तेज रैली के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। आज लगातार दूसरे दिन दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी रही।

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन टूटा सोना-चांदी का भाव, दो दिन में 24K गोल्ड इतना हुआ सस्ता, जानें अपने शहरों के ताजा गोल्ड रेट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 3 फरवरी 2026: डॉलर में मजबूती और हाल की तेज रैली के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। आज लगातार दूसरे दिन दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी रही। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम 10 और 22 कैरेट सोना भी 10 सस्ता हुआ। दो दिनों में दिल्ली में 24 कैरेट सोना 7,420 और 22 कैरेट सोना 6,810 प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है।

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। दिल्ली में दो दिनों में चांदी 50,100 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। आज चांदी 100 गिरकर 2,99,900 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। यही भाव मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी देखने को मिला।

सिटीवाइज गोल्ड रेट (10 ग्राम)

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम इस प्रकार रहे

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट

  • दिल्ली ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
  • मुंबई ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
  • कोलकाता ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
  • चेन्नई ₹1,52,170 ₹1,39,490 ₹1,19,990
  • बेंगलुरु ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
  • हैदराबाद ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
  • लखनऊ ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
  • पटना ₹1,53,210 ₹1,40,440 ₹1,14,920
  • जयपुर ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
  • अहमदाबाद ₹1,53,210 ₹1,40,440 ₹1,14,920

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?

कमोडिटी बाजार के जानकारों के मुताबिक रिकॉर्ड हाई से आई यह गिरावट मार्जिन बढ़ोतरी और मुनाफावसूली का नतीजा है। एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी (कमोडिटी और करेंसी) जतीन त्रिवेदी का कहना है कि हालिया गिरावट के बाद बाजार में तेज वोलैटिलिटी बनी हुई है।

वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट एन.एस. रामास्वामी मानते हैं कि सोना-चांदी में आई गिरावट जरूरत से ज्यादा तेजी के बाद एक नेचुरल ‘शेकआउट’ है। डॉलर की मजबूती ने बिकवाली को जरूर बढ़ाया, लेकिन सोने का बुल केस अब भी मजबूत बना हुआ है।

उनके मुताबिक, सेंट्रल बैंकों की खरीद, जियो-पॉलिटिकल रिस्क और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन की मांग सोने को सपोर्ट दे रही है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंक 800 टन से ज्यादा सोना खरीद सकते हैं।

चांदी पर उन्होंने कहा कि मार्जिन जरूरतें बढ़ने से लीवरेज ट्रेडर्स को पोजिशन काटनी पड़ी, जिससे गिरावट ज्यादा दिखी। फिलहाल चांदी $72–$78 के दायरे में रह सकती है और $80 के ऊपर टिके बिना बड़ा ब्रेकआउट मुश्किल है।

सैम्को सिक्योरिटीज के अपूर्व सेठ का मानना है कि उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने का लॉन्ग टर्म ट्रेंड ऊपर है। गिरावट पर खरीदारी जारी है और आने वाले महीनों में गोल्ड ₹1.32 लाख से ₹1.80 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story