Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, रिकॉर्ड उचाई के बाद गोल्ड हुआ धड़ाम, दिल्ली में 24 कैरेट 1.41 लाख के नीचे, जानिए अपने शहर का तजा रेट

Gold Rate Today: सोमवार सुबह सोने की कीमतों में गिरावट। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,41,360 और मुंबई में 1,41,210 प्रति 10 ग्राम। पढ़ें Silver Rate और इंटरनेशनल गोल्ड प्राइस अपडेट ।

Gold Rate Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, रिकॉर्ड उचाई के बाद गोल्ड हुआ धड़ाम, दिल्ली में 24 कैरेट 1.41 लाख के नीचे, जानिए अपने शहर का तजा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today: बीते सप्ताह रिकॉर्ड तेजी के बाद अब सोने की कीमतों में ठहराव और हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह घरेलू बाजार में गोल्ड प्राइस नीचे आए हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,360 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया जबकि मुंबई में कीमत 1,41,210 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। पिछले हफ्ते 24 कैरेट गोल्ड में 7,040 और 22 कैरेट गोल्ड में 6,450 की तेज बढ़त दर्ज की गई थी, जिसके बाद मौजूदा गिरावट को मुनाफावसूली से जोड़कर देखा जा रहा है।

Delhi–Mumbai सहित बड़े शहरों में आज का गोल्ड प्राइस

दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड ₹1,41,360 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,29,590 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,41,210 और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,29,440 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट बने हुए हैं। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,41,260 और 22 कैरेट ₹1,29,490 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में दाम दिल्ली के बराबर चल रहे हैं।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट (₹/10g) 24 कैरेट (₹/10g)

  • दिल्ली 1,29,590 1,41,360
  • मुंबई 1,29,440 1,41,210
  • अहमदाबाद 1,29,490 1,41,260
  • चेन्नई 1,29,440 1,41,210
  • कोलकाता 1,29,440 1,41,210
  • हैदराबाद 1,29,440 1,41,210
  • जयपुर 1,29,590 1,41,360
  • भोपाल 1,29,490 1,41,260
  • लखनऊ 1,29,590 1,41,360
  • चंडीगढ़ 1,29,590 1,41,360

इंटरनेशनल मार्किट में Gold Price रिकॉर्ड हाई पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल अब भी मजबूत बनी हुई है। ग्लोबल मार्केट में सोने का हाजिर भाव $4,530.42 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। जियो-पॉलिटिकल टेंशन, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। साल 2025 में अब तक घरेलू बाजार में सोना करीब 80.24 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। 26 दिसंबर 2025 तक सोने का ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन $31.598 लाख करोड़ आंका गया है।

Silver Rate Today: चांदी में भी कमजोरी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार में चांदी का भाव ₹2,50,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। हालांकि बीते एक सप्ताह में चांदी ₹37,000 मजबूत हुई थी। इस साल अब तक घरेलू बाजार में चांदी 163.5 प्रतिशत की तेजी दिखा चुकी है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव $75.63 प्रति औंस के नए ऑल-टाइम हाई पर बना हुआ है। मजबूत औद्योगिक मांग, safe-haven buying और ग्लोबल सप्लाई में कमी को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story