Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: आज का सोने-चांदी के दाम, 24 K गोल्ड 1.40 लाख के पार, 2025 में अब तक 80% से ज्यादा उछाल, जानिए अपने शहर का आज का तजा भाव

Gold rate today in India: 27 दिसंबर को दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1.40 लाख के पार। चांदी भी 2.40 लाख प्रति किलो पर।

Gold Rate Today: आज का सोने-चांदी के दाम, 24 K गोल्ड 1.40 लाख के पार, 2025 में अब तक 80% से ज्यादा उछाल, जानिए अपने शहर का आज का तजा भाव
X
By Ragib Asim

Gold rate today in India: देश में गोल्ड रेट टुडे लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। 27 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,40,180 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि मुंबई में भी कीमत 1.40 लाख के स्तर के पार बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का स्पॉट प्राइस $4,530.42 प्रति औंस के नए पीक पर है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है। साल 2025 में अब तक भारतीय बाजार में सोना करीब 80.24% मजबूत हो चुका है और एनालिस्ट्स का मानना है कि अगले साल भी इसमें तेजी का ट्रेंड बना रह सकता है।

दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,180 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,28,510 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,003 और 22 कैरेट का 1,28,360 प्रति 10 ग्राम रहा। पुणे और बेंगलुरु में भी यही दरें देखने को मिलीं। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,40,080 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में कीमत दिल्ली के बराबर 1,40,180 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली	        128510	140180  मुंबई	        128360	140003  अहमदाबाद	128410	140080  चेन्नई	        128360	140003  कोलकाता	128360	140003  हैदराबाद	128360	140003  जयपुर	        128510	140180  भोपाल	        128410	140080  लखनऊ	128510	140180  चंडीगढ़	        128510	140180
अंतरराष्ट्रीय संकेत और आगे की तेजी का अनुमान
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के बीच Goldman Sachs ने अनुमान जताया है कि अगले साल दिसंबर तक सोना $4,900 प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकता है। बैंक का कहना है कि दुनिया के कई सेंट्रल बैंक्स की ओर से गोल्ड खरीदारी जारी रहने की संभावना है, जिससे कीमतों को मजबूत सपोर्ट मिलेगा। डॉलर में कमजोरी, ब्याज दर कटौती की उम्मीद और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता भी गोल्ड बुलिश ट्रेंड को बनाए हुए हैं।
Silver Price Today | चांदी भी रिकॉर्ड जोन में
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी 27 दिसंबर को जोरदार तेजी देखी गई। घरेलू बाजार में चांदी का भाव बढ़कर 2,40,100 प्रति किलो पहुंच गया है। इस साल अब तक चांदी में करीब 163.5% की तेजी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का हाजिर भाव $75.63 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर है। मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड, सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक सप्लाई में कमी को इस तेजी की बड़ी वजह माना जा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story