Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 9 September: सोने के खरीदारों के लिए खुशखबरी! Gold Rate Today में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी– अभी देखें आपके शहर का नया रेट

Gold Rate Today 9 September: भारत में आज सोने-चांदी के रेट में हलचल देखने को मिली। बीते दिनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना मंगलवार को अपने पीक लेवल से थोड़ा नीचे आ गया।

Gold-Silver Price Today 16 August: जन्माष्टमी पर सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भरी उछाल! देखें दिल्ली-लखनऊ-इंदौर समेत देश के ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 9 September: भारत में आज सोने-चांदी के रेट में हलचल देखने को मिली। बीते दिनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना मंगलवार को अपने पीक लेवल से थोड़ा नीचे आ गया। वहीं, चांदी ने अचानक 3,000 रुपये की बड़ी छलांग लगाई है। आइए जानते हैं आज 9 सितंबर 2025 को सोना और चांदी का ताज़ा भाव।

सोना टूटा
पिछले कुछ दिनों से लगातार रिकॉर्ड बना रहे सोने के दाम में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की तुलना में मंगलवार को सोना लगभग 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। हालांकि, सोने की कीमतें अब भी 1,08,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई हैं।
22 कैरेट सोना : लगभग ₹99,500 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना : लगभग ₹1,08,500 प्रति 10 ग्राम
चांदी में जबरदस्त उछाल
सोने की मामूली गिरावट के उलट चांदी ने आज 3,000 रुपये की छलांग लगाई है। सोमवार को चांदी का रेट ₹1,27,000 प्रति किलो था, जो आज बढ़कर ₹1,30,000 प्रति किलो पर पहुंच गया है।
9 सितंबर 2025 का सोना-चांदी रेट (प्रमुख शहरों में)
शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली	99,490	1,08,520
मुंबई 99,340 1,08,370
चेन्नई 99,340 1,08,370
कोलकाता 98,640 1,08,370
जयपुर 99,490 1,08,520
नोएडा 99,490 1,08,520
गाजियाबाद 99,490 1,08,520
लखनऊ 99,490 1,08,520
बंगलुरु 99,340 1,08,370
पटना 99,340 1,08,370

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story