Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 8 October 2025: करवाचौथ से पहले सोने की कीमतों में उछाल, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

Gold Rate Today 8 October 2025: इस बार पत्नियों के लिए गोल्ड गिफ्ट महंगा पड़ेगा, जानें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट का रेट

Gold Rate Today 1 September 2025: सितंबर के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी भी गिरी, जानें आपके शहर में ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 8 October 2025: त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी (Gold-Silver Price Today) के दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। करवाचौथ (Karwa Chauth 2025) से पहले सोना एक फिर रिकॉर्ड तोड़ भाव पर पहुंच गया है। 8 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,000 प्रति 10 ग्राम को पार कर गया। पिछले साल इसी समय यही सोना 75,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा था, यानी एक साल में 47,000 की भारी बढ़ोतरी हुई है!

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में रिकॉर्ड गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,12,010 ₹1,22,080
मुंबई ₹1,11,860 ₹1,22,030
चेन्नई ₹1,12,010 ₹1,22,190
कोलकाता ₹1,11,860 ₹1,22,030

करवाचौथ पर सोना हुआ लक्ज़री

जो लोग करवाचौथ गिफ्ट (Karwa Chauth Gift) के रूप में ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह साल महंगा साबित हो सकता है। इस बार गोल्ड की डिमांड घरेलू बाजार के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट (Global Gold Demand) से प्रभावित हो रही है। यूएस डॉलर की कमजोरी और मध्य पूर्व में Geopolitical Tension ने सोने को सेफ इन्वेस्टमेंट बना दिया है।

दिल्ली में Gold Rate Today

24 कैरेट सोना: ₹1,22,080 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,12,010 प्रति 10 ग्राम

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,11,860 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट गोल्ड: ₹1,22,030 प्रति 10 ग्राम

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में गोल्ड का भाव

22 कैरेट सोना: ₹1,12,010 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹1,22,080 प्रति 10 ग्राम

भोपाल, अहमदाबाद और हैदराबाद में रेट

अहमदाबाद: ₹1,22,080 (24K) | ₹1,11,910 (22K)
भोपाल: ₹1,22,080 (24K) | ₹1,11,860 (22K)
हैदराबाद: ₹1,22,030 (24K) | ₹1,11,860 (22K)

चांदी (Silver) की कीमत भी रिकॉर्ड पर

आज 8 अक्टूबर को Silver Rate Today ₹1,57,100 प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे में इसमें ₹800 की तेजी आई है।

देश के 15 बड़े शहरों में आज के Gold Rates

शहर 22 कैरेट (₹/10gm) 24 कैरेट (₹/10gm)
दिल्ली	1,12,010	1,22,080
मुंबई 1,11,860 1,22,030
अहमदाबाद 1,11,910 1,22,080
चेन्नई 1,12,010 1,22,190
कोलकाता 1,11,860 1,22,030
गुरुग्राम 1,12,010 1,22,080
लखनऊ 1,12,010 1,22,080
जयपुर 1,12,010 1,22,080
बेंगलुरु 1,11,860 1,22,030
पटना 1,11,860 1,22,030
भुवनेश्वर 1,11,860 1,22,030
हैदराबाद 1,11,860 1,22,030

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story