Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: 8 जनवरी को सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी भी हुई महंगी, देखें आपके शहर में क्या है आज का भाव

Gold Rate Today: 8 जनवरी को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने के दाम बढ़े। चांदी भी तेज, जानिए आज का गोल्ड रेट।

Gold Rate Today: 8 जनवरी को सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी भी हुई महंगी, देखें आपके शहर में क्या है आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold Price Today: देश में सोने की कीमत में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 8 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,39,640 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,38,260 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत मजबूत बनी हुई है। हाजिर सोना 4,449.87 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जानकारों के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,010 और 24 कैरेट 1,39,640 प्रति 10 ग्राम रही। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,26,740 और 24 कैरेट 1,38,260 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट रहा। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोना 1,27,910 और 24 कैरेट 1,39,540 प्रति 10 ग्राम रहा। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,640 प्रति 10 ग्राम रेकार्ड किया गया।

सोने की कीमत क्यों बढ़ रही है

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी की मांग में इजाफा हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर की चाल और वैश्विक ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता सोने की कीमतों को सहारा दे रही है।

चांदी में भी तेजी, सालाना रिटर्न ने चौंकाया

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेज उछाल देखने को मिला है। 8 जनवरी की सुबह चांदी 2,57,100 प्रति किलो पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 78.69 डॉलर प्रति औंस रहा।

आंकड़ों के मुताबिक सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। चांदी की कीमत करीब 164 प्रतिशत मजबूत हुई है, जबकि 2025 के दौरान सोने की कीमतों में लगभग 73.45 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि ऊंची कीमतों पर इंडस्ट्री में सब्स्टीट्यूशन का जोखिम बना रह सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story