Gold Rate Today: सोने के दाम में बंपर उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए 7 अक्टूबर को आपके शहर में क्या है नया भाव!
Gold Rate Today: सोने के दामों (Gold Price Today) में सोमवार शाम से शुरू हुई तेजी आज यानी 7 अक्टूबर 2025 (7 October 2025) की सुबह भी जारी है।

Gold Rate Today: सोने के दामों (Gold Price Today) में सोमवार शाम से शुरू हुई तेजी आज यानी 7 अक्टूबर 2025 (7 October 2025) की सुबह भी जारी है। लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद अब गोल्ड मार्केट (Gold Market) में तेजी लौट आई है। राजधानी दिल्ली (Delhi) में 24 कैरेट सोना आज 1,20,930 प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड भी 1,10,860 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
दिल्ली में सोने का रेट (Gold Price in Delhi)
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट
चेन्नई में में आज का गोल्ड रेट
हैदराबाद में सोने की कीमतें
चांदी में भी तेजी (Silver Price Today)
देश के 15 बड़े शहरों में गोल्ड रेट (Gold Rate in 15 Major Cities)
दिल्ली 1,10,860 1,20,930मुंबई 1,10,710 1,20,780अहमदाबाद 1,10,760 1,20,380चेन्नई 1,11,260 1,21,380कोलकाता 1,10,710 1,20,780गुरुग्राम 1,10,860 1,20,930लखनऊ 1,10,860 1,20,930बेंगलुरु 1,10,710 1,20,780जयपुर 1,10,860 1,20,930पटना 1,10,710 1,15,470भुवनेश्वर 1,10,710 1,20,780हैदराबाद 1,10,710 1,20,780
भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
