Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today 28 June 2025: सोने में भारी गिरावट! 11 दिन में 5,500 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह?

Gold Silver Price Today 28 June 2025: 28 जून को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 11 दिन में ₹5,500 प्रति 10 ग्राम टूटा भाव। जानिए अब कितने का मिल रहा है गोल्ड और क्या है गिरावट की असली वजह।

Gold Silver Price Today 28 June 2025: सोने में भारी गिरावट! 11 दिन में 5,500 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह?
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today 28 June 2025: त्योहारी सीजन से पहले सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। Gold Rate Today में भारी गिरावट दर्ज की गई है। महज 11 दिन में सोना ₹5,500 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। MCX पर सोने की कीमत ₹1,01,078 से गिरकर ₹95,630 पर पहुंच गई है।

क्यों गिरा सोने का भाव?

27 जून को MCX पर सोने की कीमत में एक दिन में ₹1,457 की भारी गिरावट आई। इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह है मिडिल ईस्ट में युद्ध का शांत होना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजराइल वॉर खत्म होने की घोषणा कर दी, जिससे बाजार में स्थिरता आई और निवेशकों का भरोसा शेयर मार्केट की ओर बढ़ा। इससे पहले युद्ध के तनाव के चलते गोल्ड और सिल्वर की कीमतें आसमान छू रही थीं।

11 दिन में ₹5,448 की गिरावट

16 जून 2025: सोने का भाव ₹1,01,078 प्रति 10 ग्राम (रिकॉर्ड हाई)

27 जून 2025: भाव गिरकर हुआ ₹95,630 प्रति 10 ग्राम

कुल गिरावट: ₹5,448 (लगभग 5%)

चांदी में भी गिरावट: ₹1,929 प्रति किलो

आज का गोल्ड रेट (28 जून 2025)

केरेट दाम (₹ प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट ₹95,784
  • 23 कैरेट ₹95,400
  • 22 कैरेट ₹87,738
  • 18 कैरेट ₹71,838
  • 1 किलो चांदी ₹1,05,193

भोपाल और इंदौर में क्या है रेट?

  • 18 कैरेट सोना: ₹73,560 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹89,900 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹98,070 प्रति 10 ग्राम

क्या और गिरेगा सोना?

India Bullion and Jewellers Association की उपाध्यक्ष अक्ष कंबोज के अनुसार, “मध्य पूर्व में तनाव कम होने और ट्रेड डील्स की संभावनाओं से निवेशक अब जोखिम लेने को तैयार हैं। इससे बुलियन मार्केट में प्रेशर बना हुआ है। हालांकि, त्योहारी मांग और सेंट्रल बैंक की खरीद से यह गिरावट ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकेगी।”

सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, सरकार के टैक्स और स्थानीय डिमांड-सेप्लाई के आधार पर हर दिन बदलती है। त्योहारों, शादी-ब्याह और निवेश के चलते सोने की डिमांड बढ़ने पर इसके भाव भी ऊपर जाते हैं।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story