Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमत में गिरावट, जानिए 5 जनवरी को क्या है लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: नए हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमतों में गिरावट। 5 जनवरी को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड और चांदी के रेट देखें।

Gold Rate Today: हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमत में गिरावट, जानिए 5 जनवरी को क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today: नए सप्ताह की शुरुआत में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 5 जनवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मुंबई में यही कीमत 1,35,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। हालांकि, पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 कैरेट सोना 750 रुपये मजबूत हुआ है।

22 कैरेट गोल्ड के भाव में भी बढ़त
22 कैरेट सोने की कीमतों में भी साप्ताहिक आधार पर बढ़त देखी गई है। बीते एक सप्ताह में 22 कैरेट गोल्ड 760 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 1,24,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,392.94 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है। वैश्विक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।
बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,960 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,24,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
♦ मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,35,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
♦ अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड 1,35,860 रुपये जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,24,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
♦ पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,810 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
2025 में सोने की कीमतों का प्रदर्शन
साल 2025 के दौरान सोने की कीमतों में करीब 73.45 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि 2026 में भी सोने की कीमतों में मजबूती बने रहने की संभावना है, हालांकि शॉर्ट टर्म में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम सीमित दायरे में रह सकते हैं।
चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखी गई है। 5 जनवरी को चांदी का भाव 2,40,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में चांदी 3,100 रुपये महंगी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार और चांदी की सप्लाई
विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 74.52 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चीन द्वारा चांदी के निर्यात पर लगाए गए नए नियंत्रणों से वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिसका असर आगे कीमतों पर दिख सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story