Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 4 October: दशहरा खत्म होते ही औंधे मुंह गिरा सोना, लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए अपने शहर का रेट

Gold Rate Today 4 October: आज शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव घटकर 118,670 प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold-Silver Price Today 13 August 2025: औंधे मुंह गिरा सोने का दाम! कीमतों में आई भयंकर गिरावट? जानिए आज का सोने चांदी का भाव
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 4 October: आज शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव घटकर 118,670 प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले शारदीय नवरात्र और दशहरे के दौरान सोने की कीमतें लगभग रोज़ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही थीं।

सोने की इस तेजी के पीछे फेस्टिव सीज़न की मांग, घरेलू बाजार में गिरावट, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, अमेरिकी शटडाउन और डॉलर की कमजोरी जैसे फैक्टर थे। लेकिन अब प्रॉफिट बुकिंग और डॉलर की रिकवरी से सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई है।

देश के बड़े शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट (4 अक्टूबर 2025)

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 108,790 118,670
  • मुंबई 108,640 118,520
  • चेन्नई 108,640 118,520
  • कोलकाता 108,640 118,520
  • जयपुर 108,790 118,670
  • लखनऊ 108,790 118,670
  • चंडीगढ़ 108,790 118,670
  • अहमदाबाद 108,640 118,570
  • भोपाल 108,640 118,570
  • हैदराबाद 108,640 118,520

चांदी का हाल

सोने की तरह चांदी भी आज लुढ़क गई। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का भाव 100 रुपये घटकर ₹1,51,900 प्रति किलो पर आ गया। 3 अक्टूबर को यह ₹1,50,000 था। मजे की बात है कि सितंबर महीने में चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया। पिछले महीने चांदी 19.4% बढ़ी, जबकि सोने में सिर्फ 13% की बढ़त हुई। विशेषज्ञ मानते हैं कि चांदी न सिर्फ निवेश बल्कि इंडस्ट्रियल डिमांड की वजह से भी मज़बूत है। इसकी कुल मांग का 60-70% हिस्सा इंडस्ट्री से आता है।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

भारत में सोना-चांदी सिर्फ धातु नहीं, बल्कि आस्था और निवेश दोनों का प्रतीक हैं। त्योहारों के सीजन में इनकी मांग सबसे ज्यादा होती है। आज के रिकॉर्ड दाम इस बात का संकेत हैं कि ग्लोबल अनिश्चितता और लोकल त्योहार सीजन मिलकर आने वाले महीनों में कीमतों को और ऊंचा ले जा सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story