Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 4 July 2025: सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानें सभी शहरों के 22K और 24K सोने के ताजा रेट

Gold Rate Today: सोने के खरीदारों के लिए आज राहत की खबर है। 4 जुलाई 2025, शुक्रवार को गोल्ड के भाव में ₹550 तक की गिरावट दर्ज की गई है। कल जहां 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में ₹99,400 प्रति 10 ग्राम के करीब थी, वहीं आज यह घटकर ₹98,880 हो गई है।

Gold Rate Today 4 July 2025: सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानें सभी शहरों के 22K और 24K सोने के ताजा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today: सोने के खरीदारों के लिए आज राहत की खबर है। 4 जुलाई 2025, शुक्रवार को गोल्ड के भाव में ₹550 तक की गिरावट दर्ज की गई है। कल जहां 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में ₹99,400 प्रति 10 ग्राम के करीब थी, वहीं आज यह घटकर ₹98,880 हो गई है। 22 कैरेट सोने का रेट भी ₹90,650 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

सोना हुआ सस्ता, चांदी में मामूली उछाल

जहां एक ओर सोने की कीमतें गिरी हैं, वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में हल्की बढ़ोतरी हुई है। आज चांदी का रेट ₹1,10,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है जो कल की तुलना में ₹1,000 कम है।

आज के गोल्ड रेट्स (4 जुलाई 2025)

शहर 22 कैरेट रेट (₹) 24 कैरेट रेट (₹)

  • दिल्ली ₹90,650 ₹98,880
  • मुंबई ₹90,500 ₹98,730
  • चेन्नई ₹90,500 ₹98,730
  • कोलकाता ₹90,500 ₹98,730
  • लखनऊ ₹90,650 ₹98,880
  • गाजियाबाद ₹90,650 ₹98,880
  • नोएडा ₹90,650 ₹98,880
  • जयपुर ₹90,650 ₹98,880
  • बेंगलुरु ₹90,500 ₹98,730
  • पटना ₹90,500 ₹98,730

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim-रागिब असीम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में एनपीजी न्यूज (डिजिटल) में न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। बिहार के बेतिया में जन्मे और पले-बढ़े रागिब ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जिसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर सफलतापूर्वक रुख किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 10 वर्षों से भी अधिक का अनुभव प्राप्त है, विशेष रूप से न्यू मीडिया में उनकी गहरी पकड़ है। अपने करियर के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान समाचार, न्यूज़ ट्रैक, जनज्वर और स्पेशल कवरेज न्यूज़ हिंदी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है। विज्ञान, भू-राजनीति, अर्थव्यवस्था और समसामयिक विषयों में उनकी विशेष रुचि है। रागिब असीम सटीक, तथ्यपरक और पठनीय कंटेंट के माध्यम से अपने पाठकों को गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Read MoreRead Less

Next Story