Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 31 December: साल के आखिरी दिन सोने के दाम में भारी में गिरावट, दिल्ली–मुंबई में फिसले औंधे मुँह गिरा गोल्ड, जानें अपने शहर का भाव

Gold Rate Today 31 December : 31 दिसंबर को सोने की कीमतों में में भारी में गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,36,340 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,39,900 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे हैं।

Gold Rate Today 31 December: साल के आखिरी दिन सोने के दाम में भारी में गिरावट, दिल्ली–मुंबई में फिसले औंधे मुँह गिरा गोल्ड, जानें अपने शहर का भाव
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 31 December: साल के आखिरी कारोबारी दिन 31 दिसंबर को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सुबह के कारोबार में ₹1,36,340 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 22 कैरेट का भाव ₹1,24,990 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,36,190 और 22 कैरेट ₹1,24,840 प्रति 10 ग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,401.59 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जिससे घरेलू कीमतों पर ग्लोबल संकेतों का असर बना रहा।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट
अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,36,240 और 22 कैरेट ₹1,24,890 प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट ₹1,36,190 और 22 कैरेट ₹1,24,840 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट का भाव ₹1,36,340 और 22 कैरेट ₹1,24,990 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि भोपाल में 24 कैरेट ₹1,36,240 और 22 कैरेट ₹1,24,890 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हुआ। पुणे और बेंगलुरु में भी मुंबई के समान दरें दर्ज की गईं।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली 124990 136340

मुंबई 124840 136190

अहमदाबाद 124890 136240

चेन्नई 124840 136190

कोलकाता 124840 136190

हैदराबाद 124840 136190

जयपुर 124990 136340

भोपाल 124890 136240

लखनऊ 124990 136340

चंडीगढ़ 124990 136340

चांदी में भी नरमी
चांदी की कीमतों में भी 31 दिसंबर की सुबह गिरावट देखी गई। घरेलू बाजार में चांदी ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 75.85 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही। बाजार जानकारों के मुताबिक चांदी की कीमतों पर औद्योगिक मांग और सुरक्षित निवेश के संकेतों का असर बना हुआ है।
क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ
Reliance Securities के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट Jigar Trivedi के अनुसार, निकट अवधि में उतार-चढ़ाव के बावजूद चांदी को संरचनात्मक आपूर्ति चुनौतियों और मजबूत औद्योगिक मांग से समर्थन मिल रहा है, खासकर सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टरों से।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story