Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: सोना-चांदी के दाम में बंपर उछाल, 29 सितंबर को इतने बढ़े 24K गोल्ड के दाम, जानिए आपके शहर का तजा रेट

Gold Rate 29 Sep 2025: नवरात्रि के मौके पर देशभर में सोने की डिमांड बढ़ जाती है। 29 सितंबर 2025 को सोना पिछले हफ्ते की तुलना में करीब 500 रुपये महंगा हो गया है।

Gold Rate Today 2 Sept: Gold ने बनाया नया हाई, Silver भी हुआ महँगा, जानें आपके शहर का ताज़ा रेट
X

Gold Rate Today 2 Sept: Gold ने बनाया नया हाई, Silver भी हुआ महँगा, जानें आपके शहर का ताज़ा रेट

By Ragib Asim

Gold Rate 29 Sep 2025: नवरात्रि के मौके पर देशभर में सोने की डिमांड बढ़ जाती है। 29 सितंबर 2025 को सोना पिछले हफ्ते की तुलना में करीब 500 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,15,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। वहीं चांदी 1,48,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है और जल्द ही 1,50,000 रुपये का स्तर छूने की संभावना है।

इन दिनों सोने की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं और यह अपने ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। सोना केवल घरेलू वजहों से नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते महंगा हुआ है। डॉलर की मजबूती, वैश्विक आर्थिक संकट और सुरक्षित निवेश की बढ़ती चाहत इसकी प्रमुख वजह हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है, जबकि सोने में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

दिल्ली और उत्तर भारत के शहरों में सोने का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,15,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर में भी यही रेट चल रहे हैं। पटना और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का रेट 1,15,470 रुपये और 22 कैरेट का 1,05,840 रुपये है।

मुंबई और अन्य शहरों में सोने के रेट

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 1,15,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां 22 कैरेट सोना 1,05,840 रुपये पर मिल रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,16,070 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,06,390 रुपये है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,15,520 रुपये और 22 कैरेट 1,05,890 रुपये है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली: 22 कैरेट ₹1,05,990 – 24 कैरेट ₹1,15,620
मुंबई: 22 कैरेट ₹1,05,840 – 24 कैरेट ₹1,15,470
अहमदाबाद: 22 कैरेट ₹1,05,890 – 24 कैरेट ₹1,15,520
चेन्नई: 22 कैरेट ₹1,06,390 – 24 कैरेट ₹1,16,070
कोलकाता: 22 कैरेट ₹1,05,840 – 24 कैरेट ₹1,15,470
गुरुग्राम: 22 कैरेट ₹1,05,990 – 24 कैरेट ₹1,15,620
लखनऊ: 22 कैरेट ₹1,05,990 – 24 कैरेट ₹1,15,620
बेंगलुरु: 22 कैरेट ₹1,05,310 – 24 कैरेट ₹1,15,040
जयपुर: 22 कैरेट ₹1,05,990 – 24 कैरेट ₹1,15,620
पटना: 22 कैरेट ₹1,05,990 – 24 कैरेट ₹1,15,470
भुवनेश्वर: 22 कैरेट ₹1,05,840 – 24 कैरेट ₹1,15,470
हैदराबाद: 22 कैरेट ₹1,05,840 – 24 कैरेट ₹1,15,470

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story