Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today 27 August: ट्रंप के फैसले का असर, सोना फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों का ताज़ा भाव

Ganesh Chaturthi पर सोना महंगा हुआ। 27 अगस्त को 24K गोल्ड 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पार, चांदी ₹1,20,000/किलो। जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट।

Gold Price Today 28 August 2025: सोने का भाव आज 28 अगस्त 2025, गणेश उत्सव पर फिर चढ़ा सोने का दाम, चांदी भी महंगी, जानें अपने शहर का ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 27 August 2025: आज बुधवार, 27 अगस्त 2025 को पूरे देश में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच सोने की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। कल की तुलना में सोना लगभग ₹800 महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का भाव अब ₹1,02,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में ₹94,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई है।

27 अगस्त 2025 को प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर 22K गोल्ड (₹/10g) 24K गोल्ड (₹/10g)

  • दिल्ली ₹94,050 ₹1,02,590
  • मुंबई ₹93,900 ₹1,02,440
  • चेन्नई ₹93,900 ₹1,02,440
  • कोलकाता ₹93,900 ₹1,02,440
  • जयपुर ₹94,050 ₹1,02,590
  • लखनऊ ₹94,050 ₹1,02,590
  • बंगलुरु ₹93,900 ₹1,02,440
  • पटना ₹93,900 ₹1,02,440

चांदी का रेट

आज चांदी का भाव ₹1,20,000 प्रति किलो पर स्थिर है। इसमें कल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं आया है। हालांकि, सोने के बढ़ते दामों की तुलना में चांदी फिलहाल स्थिर रही है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story