Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, खरीदने से जानें आपके शहर का ताज़ा रेट

Gold Silver Price Update 26 September: सोने की चमक इन दिनों फीकी पड़ती दिख रही है। नवरात्रि के पांचवें दिन यानी शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में गिरावट आई है।

Gold Rate Today 30 September: महाअष्टमी पर सोने-चांदी के दाम आसमान पर, 24 कैरेट गोल्ड 1.16 लाख पार, अभी चेक करें लेटेस्ट प्राइस
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली: Gold Silver Price Update 26 September: सोने की चमक इन दिनों फीकी पड़ती दिख रही है। नवरात्रि के पांचवें दिन यानी शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में गिरावट आई है। गुरुवार के मुकाबले सोना 800 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1.40 लाख रुपये प्रति किलो का नया हाई छू लिया है।

सोने की कीमतों में आई ये गिरावट घरेलू कारणों से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फैक्टर्स की वजह से है। वैश्विक आर्थिक हालात, अमेरिकी डॉलर की मज़बूती और निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश की ओर जाने से सोने-चांदी के दाम में लगातार उठा-पटक जारी है।
सोना फिलहाल अपने पीक लेवल के करीब कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी में तेजी बनी रह सकती है। वहीं, सोने में आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

आज देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें

दिल्ली: ₹1,14,580 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: ₹1,14,430 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: ₹1,14,430 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹1,14,650 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमतें इन शहरों में लगभग ₹1,04,890 से ₹1,05,090 प्रति 10 ग्राम के बीच है।

उत्तर भारत के प्रमुख शहरों का हाल

नोएडा: 24 कैरेट ₹1,14,580, 22 कैरेट ₹1,05,040
गाजियाबाद: 24 कैरेट ₹1,14,580, 22 कैरेट ₹1,05,040
लखनऊ: 24 कैरेट ₹1,14,580, 22 कैरेट ₹1,05,040
जयपुर: 24 कैरेट ₹1,14,580, 22 कैरेट ₹1,05,040
पटना: 24 कैरेट ₹1,14,430, 22 कैरेट ₹1,04,890

दक्षिण भारत और अन्य शहरों के रेट

भुवनेश्वर: 24 कैरेट ₹1,14,430, 22 कैरेट ₹1,04,890
हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,14,430, 22 कैरेट ₹1,04,890
बेंगलुरु: 24 कैरेट ₹1,14,580, 22 कैरेट ₹1,05,890
अहमदाबाद: 24 कैरेट ₹1,14,480, 22 कैरेट ₹1,04,940

चांदी ने रचा नया इतिहास

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। चांदी की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 1.40 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। बुधवार को यह दर 1.39 लाख रुपये थी। सोने के मुकाबले चांदी ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। बाजार में चांदी की डिमांड इंडस्ट्रियल यूज और सुरक्षित निवेश के कारण लगातार बनी हुई है।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story